Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटा से चलने वाली स्टील एक्सप्रेस, बड़बिल जनशताब्दी समेत चार जोड़ी ट्रेनों को बंद करने की घोषणा
    आरपीएफ-जीआरपी

    टाटा से चलने वाली स्टील एक्सप्रेस, बड़बिल जनशताब्दी समेत चार जोड़ी ट्रेनों को बंद करने की घोषणा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 5, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता. कोरोना के संक्रमण के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया है. मीडिया को दी गयी जानकारी के अनुसार टाटा से चलकर हावड़ा जाने वाली स्टील एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को रेलवे बंद करने की जा रही है. इसका असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ना तय है. सबसे अधिक प्रभावित टाटानगर के कारोबारी व दूसरे लोग होंगे जो हावड़ा से लेकर बड़बिल तक कारोबार के सिलसिले में आना-जाना करते हैं. तीन जोड़ी ट्रेन को छह मई से बंद किया जा रहा है.

    इसमें 02021-02022 हावड़ा से चलकर टाटानगर होते हुए बड़बिल जानेवाली जन शताब्दी एक्सप्रेस पहली है. इसके अलावा 02829-02830 हावड़ा-टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस ट्रेन को बंद करने की तैयारी है जिसमें बड़ी संख्या में जमशेदपुर के कारोबारी समेत अन्य लोग यात्रा करते हैं. हावड़ा से चलकर दीघा को जाने वाली 02257-02258 हावड़ा-दीघा हावड़ा स्पेशल को भी छह मई यानि गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है. वहीं, हटिया से चलकर पुणे को जाने वाली 02849 हटिया पुणे स्पेशल ट्रेन को सात मई से जबकि पुणे-हटिया स्पेशल ट्रेन को नौ मई से बंद किया जा रहा है.

    दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर ने रेलवे बोर्ड के आदेश का हवाला देते हुए सभी चार जोड़ी ट्रेनों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. ट्रेनों के बंद होने का सबसे अधिक असर खड़गपुर, घाटशिला, जमशेदपुर, चाईबासा के लोगों को होगा जो स्टील एक्सप्रेस या जनशताब्दी से माल लेने हावड़ा को जाते हैं और शाम वाली इसी की डाउन ट्रेन से वापस आते हैं.

    ट्रेनों को बंद किये जाने का कारण तो रेलवे की ओर से नहीं बताया गया है लेकिन समझा जा रहा है कि यात्रियों की कम संख्या में और बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है.

    steel exp
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने 19 अप्रैल से 813 टन मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई की : चेयरमैन
    Next Article बंगाल में लोकल ट्रेनों के परिचालन पर लगी रोक, यात्रियों को लानी होगी रिपोर्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026
    Latest Posts

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group