Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

लोहरदगा में रांची डीआरएम ने किया ट्रेक्शन सब स्टेशन का उद्घाटन

रांची. शुक्रवार 11 दिसंबर को रांची मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने रांची-टोरी सेक्शन पर स्थित लोहरदगा सब स्टेशन का उद्घाटन किया. ट्रेक्शन सब स्टेशन इस मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में मदद मिलेगी. अब तक इस सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों के इंजन के लिए बिजली की आपूर्ति लोधमा ट्रेक्शन सब स्टेशन या टाटी सिल्वे सब स्टेशन से की जाती थी.

लंबे सेक्शन में लोधमा या टाटीसिल्वे सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति में कई बार वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशानी होती थी. लोहरदगा सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई चालू होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा. यह माना जा रहा है कि इससे ट्रेक्शन का रखरखाव आसान होगा. ट्रेक्शन सब स्टेशन लोहरदगा में 21.6 एमवीए पावर के दो ट्रांसफार्मर रांची एसपी एवं टोरी एसपी में लगे हैं. डीआरएम के साथ इस मौके पर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...