Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त डीबी कसार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
    देश-दुनिया

    SER : प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त डीबी कसार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ में दो लोगों को मिला सम्मान, इनमें सीनियर कमांडेंट सारिका मोहन भी शामिल

    रेलहंट ब्यूरो नई दिल्ली

    दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवेंद्रनाथ बी कसार को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) से सम्मानित किया गया है. इससे पहले कसार पुलिस पदक समेत कई सम्मान से विभूषित किये जा चुके हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरपीएफ से दो अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया. इसमें सीनियर कमांडेंट सारिका मोहन भी शामिल है. वह पहली महिला अधिकारी है जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है.

    डीबी कसार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, SER

    डीबी कसार की पहचान सुरक्षा बल में दक्षिण पश्चिम रेलवे में बच्चों के बचाव के लिए चलाये गये ऑपरेशन नन्हे, अभियान ईगल, दक्षिण पूर्व रेलवे में गरीब यात्रियों के लिए चलाये गये अभियान रिवर फ्लो, अपराध रोकने में ड्रोन का उपयोग करने जैसे प्रयोगों को लेकर खास रही है. मुंबई में 26/11 के हमले के दौरान डीबी कसार स्वयं मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मौजूद थे, जिन्होंने न सिर्फ यात्रियोंं और जवानों की जान बचाने बल्कि ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन बहाल कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इस कार्य में उनकी अगुवाई में छह माह पूर्व ऑपरेशन ईगल में तैयार कमांडों बल की भूमिका क्षति को कमतर करने में उल्लेखनीय रही थी.

    सके अलावा अपराध रोकने के लिए रणनीतिक योजना बनाने, रेलवे सम्पति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गयी सुधारात्मक पहल में उनका अहम योगदान रहा है.

    1990 यूपीएससी से सुरक्षा कमांडेंट बने डीबी कसार को सुरक्षा बल की 28 वर्षों की सेवा में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. कसार वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे में आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) है. उन्हें उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस 2020 समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवानों ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त को बधाई दी है.

    डीबी कसार 1998 में जीएम अवार्ड, 2001 और 2017 में डीजी इंसिग्निया अवार्ड, 2019 में डीजी कमेंडेशन, 2019 में फिक्की पुरस्कार के अलावा 2013 में स्मार्ट-पुलिसिंग के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किये जा चुके है. उन्हें रेलवे के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की तस्करी, आतंकवादी व गतिविधियों से बचाव में रणनीतिक तैयारी का विशेषज्ञ माना जाता रहा है.

    2013 में झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच नक्सली गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए चलाये गये ऑपरेशन रिवर फ्लो में कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गयी थी. इस कार्य के लिए कसार को भारतीय पुलिस पदक (2013) से सम्मानित किया गया. 2017 में उन्होंने चाइल्ड ट्रैफ़िकिंग के लिए ऑपरेशन नन्हे चलाया. इस ऑपरेशन को तीन राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चलाया गया था.

    इसमें तस्करी, अपहरण, लापता और घर से भागे 2300 बच्चों को ट्रैक किया गया था. इस ऑपरेशन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स एंड कॉमर्स (FICCI) द्वारा SMART पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया और वर्ष 2017 में दूसरी बार उनकी सेवा के दौरान उन्हें DG के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया.

    इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए पीसीएससी डीबी कसार को रेलहंट की ओर से बहुत शुभकामनाएं.

    SER: Principal Chief Safety Commissioner DB Kasar conferred with President's Police Medal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSafety Conference at the time of COVID-19 epidemic is Good initiative : Senior DSTE
    Next Article चक्रधरपुर : एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन का सेफ्टी सेमिनार 22 अगस्त को
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group