Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

आगरा : नये सीनियर डीएसटी योगेश कुमार मित्तल ने संभाला प्रभार, आईआरएसटीएमयू ने किया स्वागत

रेलहंट ब्यूरो

योगेश कुमार मित्तल ने आगरा रेल मंडल के नये सीनियर डीएसटी का प्रभार संभाल लिया है. प्रभार लेने के बाद सीनियर डीएसटी (समन्वय) योगेश कुमार मित्तल का इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन #IRSTMU ने स्वागत किया. रेलमंडल के पूर्व सीनियर डीएसटी विनय कुमार प्रजापति की प्रतिनियुक्ति जहाजरानी मंत्रालय में डिप्यूटेशन पर की गयी है.

योगेश मित्तल ने यूनियन की टीम के साथ बातचीत में रेलमंडल की विभिन्न समस्याओं और कर्मचारियों की आवश्यकताओं को समझा. उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का पूरा भरोसा यूनियन को दिलाया. इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएल मीणा के अलावा आगरा मंडल के ईदगाह से अमित कुमार, ललित कुमार मीणा एवं शशिकांत मीणा आदि मौजूद थे. सीनियर डीएसटी के साथ चर्चा में यूनियन की ओर से सेफ्टी शू, रेनकोट और गुणवत्ता वाले टूल्स की मांग की गयी.

इसके अलावा 25% LDCE कोटा के तहत हेल्पर से TCM एवं ESM के लिए जल्द से जल्द से नोटिफिकेशन निकलवाने का अनुरोध भी किया गया. यूनियन नेताओं के अनुसार IRSTMU की पहल का ही असर है कि रेलवे में पहली बार NCR के प्रयागराज तथा झांसी मंडल के अलवा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में इसकी अधिसूचना जारी की गयी. यूनियन ने बताया कि महत्वपूर्ण प्रमोशन ईएसएम/टीसीएम ग्रेड 3 से ग्रेड 2 सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग का रुके हुआ है एवं Grade-2 से ग्रेड वन तथा ग्रेड वन से एमसीएम के प्रमोशन भी जल्द से जल्द करने का अनुरोध सीनियर डीएसटी से किया गया. श्री मित्तल ने यूनियन को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही सीनियर डीपीओ से बात कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...