Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » एआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को दिया प्रस्ताव, स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को घर भेजा जाये
    देश-दुनिया

    एआईआरएफ महामंत्री ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को दिया प्रस्ताव, स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को घर भेजा जाये

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 15, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भेजे प्रस्ताव में शिवगोपाल मिश्रा ने ट्रेन शुरू होने के बाद उत्पन्न स्थिति के लिए चेताया
    • कहा : लाकडाउन खुलेगा, तब हमें और मुश्किलों का सामना करना होगा, उस समय स्थिति को संभालना मुश्किल होगा
    • मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में मजदूर की संख्या के चलायी जा सकती है स्पेशल ट्रेनें

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    कोरोना संक्रमण के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूर, छात्र, प्रोफेशनल्स को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार को दिया है. अपने प्रस्ताव में शिवगोपाल मिश्रा ने महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन को जरूरी बताते हुए दोहराया है कि देश भर में फंसे लोगों को सरकार के स्तर पर राहत पहुंचाने का प्रयास जरूर किया जा रहा है लेकिन कई जगह यह नाकाफी साबित हो रहा जिसका उदाहरण है कि लोग घरों और ठिकानों से निकलकर बाहर आकर घर पहुंचाने की मांग करने लगे हैं. महामंत्री ने रेलवे बोर्ड के लिखे पत्र में कहा है कि अगर हमें दिल्ली, मुंबई और सूरत जैसी घटनाओं से बचना है तो मजदूरों को स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके घर पहुंचाने की योजना पर काम करना ही होगा.

    एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा है कि देश में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर है, उनका काम छूट चुका है, ऐसे में हर व्यक्ति तक भोजन उपलब्ध करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है. मजदूर अब यह कहने लगे है कि करोना से तो वह बाद में मरेंगे, पहले भूख से मर जाएंगे. दिल्ली, सूरत अहमदाबाद और अब बांद्रा में बड़ी संख्या में मजदूर लॉकडाउन डाउन तोड़कर स्टेशन पर आकर घर जाने की जिद्द करने लगे है जिससे स्थिति की गंभीरता को समझा जाना चाहिए. महामंत्री ने कहाकि है कि रेलवे को कुछ स्पेशन ट्रेनों का प्लान करना चाहिए, जिससे लोगो को उनके घर तक पहुंचाया जा सके. इसके लिए शिवगोपाल मिश्रा ने उदाहरण देकर बताया है कि पांच हजार कोच को आइसोलेशन बार्ड में बदल कर 50 हजार बेड तैयार कर लिया है, अगर कोई बीमार भी है तो उसे सुरक्षात्मक तरीके से घर व अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा है कि लॉडाउन कब तक चलेगा, इसे लेकर कुछ कह पाना संभव नहीं है इसलिए रेलवे को कुछ विचार करना चाहिए. महामंत्री ने चेयरमैन को भेजे पत्र में कहा है कि जब रेलकर्मचारी कुंभ के दौरान करोडों श्रद्धालुओं को एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचा देते हैं, ऐसे में 10 से 20 हजार लोगों को आसानी से उनके घर पहुंचाया जा सकता है. ऐसा करने के बाद लाक डाउन को भी हम मजबूती से लागू कराने में कामयाब हो सकेंगे.

    महामंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर अभी यानि लॉकडाऊन में मजदूरों को स्पेशल ट्रेन के जरिए घर नहीं भेजा गया तो जब लाकडाउन खुलेगा, तब हमें और मुश्किलों का सामना करना होगा, उसे संभालना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसलिए बेहतर है कि स्थानीय अधिकारियों के जरिए कुछ बड़े महानगरों व राज्यों के बड़े शहरों में मजदूर का आकलन कर स्पेशल ट्रेन का प्लान कर लिया जाये. थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए इन यात्रियों को आसानी से उनके घरों तक पहुंचा सकेंगे. बड़े शहरों में बच्चे और प्रोफेशनल भी फंसे है, स्कूल कालेज बंद हो गए है, लॉकडाउन से खाने पीने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पा रही है, निजी संस्थानों के बंद होने से प्रोफेशनल को भी असुविधा हो रही है.

    महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में बताया कि श्रम मंत्रालय द्वारा निजी नियोक्ताओं को तमाम आदेश दिए जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि कोई भी कंपनी किसी को नौकरी से नहीं निकालेगी, किसी का वेतन नहीं काटा जाएगा, लेकिन हो क्या रहा है, क्या सरकार को नहीं पता है ? सच्चाई ये है कि मजदूरों को साफ कर दिया गया है कि कंपनी बंद है, कंपनी के बाद कोई काम नहीं है, ऐसे में किसी को वेतन दे पाना संभव नहीं है. कंपनी ने मजदूरों को कह दिया है कि आप सब वापस जाएं, जब काम शुरु होगा तो बुला लिया जाएगा. एक संदेश मकान मालिकों को दिया गया कि वो इस विपरीत हालातों में किसी से भी किराया न मांगे, लेकिन हालात ये है कि मकान मालिकों ने साफ कर दिया है कि अगर किराया नहीं दे सकते हो तो तुरंत मकान खाली कर दो. ऐसे में इन्हें मकान भी खाली करना पड़ गया है. एआईआरएफ महामंत्री ने सरकार को उत्पन्न हालात की विवेचना करने और उसके अनुसार कदम उठाने की सलाह दी है.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    AIRF General secretary made a proposal to the Railway Board Chairman
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article3 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, बंद रहेंगे बुकिंग काउंटर, कैंसल टिकटों पर 21 जून तक फुल रिफंड
    Next Article सीमित संसाधनों में भी कर्तव्य व ड्यूटी पर डटे हैं रेलवे ट्रैक मेंटेनर : प्रमोद डांगी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group