Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एसएंडटी में केबल मेगरींग कराने का जारी किया फरमान
    देश-दुनिया

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एसएंडटी में केबल मेगरींग कराने का जारी किया फरमान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 29, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पीएम की अपील दरकिनार कर रेलकर्मियों को कोरोना के संक्रमण में झोंकने में नहीं चूक रहे अधिकारी 
    • रेलवे बोर्ड के गाइड लाइन के विपरीत कई जोन के कई विभागों में कराये जा रहे गैरजरूरी कार्य
    • रेल प्रशासन के दावों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग छलावा बनकर रह गया है
    • ट्रेनों के मूवमेंट को बनाये रखने के लिए 63 हजार सिग्नल कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर अब भी डटे हैं 

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रेलवे के कई जोन के अधिकारी निजी केडिट लेने के लिए रेलकर्मियों को उन गैरजरूरी कार्य में झोंक रहे है जिनकी अभी कोई जरूरत भी नहीं है. अभी तक एसएंटी कर्मचारियों को इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ रेल बदलने, ट्रैक मशीन से पैकिंग कार्य में ही लगाया गया था. इन कार्यों की प्रकृति ही ऐसी है कि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर पाना ही संभव नहीं है. बाजवूद रेलकर्मियों से जबरन आदेश जारी कर गैरजरूरी कार्य कराये जा रहे हैं. हालांकि एलआरएसए के दवाब में लोको पायलट को ब्रेथ एनालाईजर तथा बायोमैट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल से छूट दे दी गई है परन्तु कई जगह लॉबी में अब भी इसे नहीं माना जा रहा है. इन विपरीत परिस्थितियों के बीच देश के लंबे रेलमार्ग पर ट्रेनों का मूवमेंट बनाये रखने के लिए सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के 63 हजार से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात है ताकि देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जरूरी सामानों की आपूर्ति संभव हो सके.

    इस सक्रियता के बावजूद बड़ोदरा, अहमदाबाद, दानापुर, कोटा, जयपुर, आद्रा रेलमंडल के अलावा अन्य कई रेलमंडल में इंजीनियरिंग विभाग के अलावा सिग्नल के कर्मचारियों को गैरजरूरी कार्य में लगाये जाने से नाराजगी देखी जा रही है. यह नाराजगी कुछ मंडलों में सीनियर डीएसटी द्वारा केबल मेगरींग कराने के लिए निर्देश जारी करने को लेकर आयी है, जिसे लेकर सिग्नल एंड टेलीक्म्युनिकेशन के कर्मचारियों के होश उड़े हुए है. एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन ने इस फरमान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे प्रधानमंत्री के आदेश का सीधे तौर पर उल्लंघन बताया है. यूनियन की ओर से बकायदा रेलमंत्री, प्रधानमंत्री और चेयरमैन को ट्वीट तक कर इसकी सूचना दी गयी है. रेलवे अधिकारियों का आरोप लगाया गया है कि मेंटेनेस के नाम पर आठ घंटे कार्य कराया जा है और एसेंसियल केटेगरी के दबाव में पूरी शिफ्ट की ड्यूटी लगायी जा रही है.

    कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो पा रहा पालन

    एसएंडटी कर्मचारियों का कहना है कि सामान्य काम तक तो बात ठीक नजर आयी है लेकिन केबल मेगरींग कराने के लिए रिले रूम को खोलना होता है. इसमें दो लॉक होते हैं जिसकी एक चाभी S&T विभाग के पास तथा दूसरी चाभी स्टेशन मास्टर के पास होती है. स्टेशन मास्टर चाभी तभी देते हैं जब S&T विभाग का जेई या एसएसई स्तर का निरीक्षक चाभी मांगने के लिए कंट्रोल से पीएन लेता है और स्टेशन मास्टर को कंट्रोल चाभी देने के लिए अनुमति देता है. यानी रिले रूम पूरी तरह से बंद और सुरक्षित होता है. रिले रूम को खोले बगैर केबल मेगरींग करना संभव नहीं है और जबकि रिले रूम के अंदर सिगनल की सर्किट तथा हजारों लाखों की संख्या में सिगनलिंग तारों का गुच्छा सिगनलिंग उपकरणों को चलाने के लिए लगा होता है. एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि एक बंद और सुरक्षित कमरे को इस COVID-19 महामारी के समय खोलकर उसे भी असुरक्षित कर देना कहा तक बुद्धिमानी है. ऐसे में यहां काम करने वाले रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में लगाये गये उपकरणों को सेनिटाइज कर पाना क्या मुमकीन है?

    एसएंडटी मेटेनर्स यूनियन के महामंत्री आलोक चंद्र प्रकाश ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग के कई कर्मचारी लॉकडाउन की अवधि में काम करते हुए संभावित संक्रमण के जांच दायरे में आ गये है. इसके बावजूद एसएंडटी के अधिकारी हजारों लाखों की संख्या में सिगनलिंग तारों का गुच्छा तथा सिगनलिंग सिस्टम को खोलकर इस समय मेगरींन क्यों कराना चाहते है यह बात समझ से परे है. आखिर प्रधानमंत्री का अनुरोध इन अधिकारियों को क्यों नहीं भा रहा है? प्रधानमंत्री हर नागरिक को घर पर रहने पर जोर दे रहे है तो ये अधिकारियों क्यों अपने अधीन कर्मचारियों को घर से बाहर निकालने पर तुले हैं. हाल में ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने भी सभी अधिकारियों को केवल एसेंशियल मालगाड़ियों के लिए एसेंशियल स्टाफ को ही ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया है वो भी रोटेशन में. इसका कोई असर एसएंडटी अधिकारियों पर नहीं दिख रहा. इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार भारतीय रेलवे में संकेत एवं दूरसंचार (एसएंडटी) के लगभग 63000 कर्मचारी वर्तमान परिस्थिति में भी ट्रेनों के मूवमेंट को बनाये रखने में जुटे है ताकि देश में जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सके.

    विपरीत परिस्थिति में भी डयूटी पर तैनात सिग्नल कर्मचारी

    इसके विपरीत ट्रेनों के व्यस्त मूवमेंट के समय जो कार्य के लिए आसानी से मार्जिन समय नहीं मिल पता था वह कार्य ब्रांच अधिकारी अब करा लेना चाहते है ताकि उन्हें मंडल और जोन तक वाहवाही मिल सके. S&T तथा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को ट्रेने कम चलने के कारण काम करने के लिए अच्छा मार्जिन दिख रहा है. यूनियन नेताओं का कहना है कि वर्तमान में तो आम दिनों से भी अधिक काम कराया जा रहा है. कहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है परन्तु इंजीनियरिंग तथा S&T विभाग का प्रत्येक काम रिस्क तथा हार्डशिप के बिना संभव ही नहीं है और सोशल डिस्टेंसिंग तो मात्र एक छलावा बनकर रह गया है.

    ऐसी परिस्थितियों में अभी तक कई रेल कर्मचारियों के कोरोना के संभावित संक्रमण की चपेट में आने की संभावना प्रबल है. जिसका एक बेहतरीन उदाहरण पश्चिम रेलवे के मुम्बई मंडल के नंदुरबार सेक्शन में आ चुका है जहां तीन ट्रैकमैनों को क्वारंटाइन किया गया है, इससे कोरोना जैसे लक्षण पाये जाने के बाद से रेलकर्मी भयभीत है.  जो लोको पायलट ट्रेन चलाते हैं उनके लिए भी ब्रेथ एनालाईजर तथा बायोमैट्रिक उपकरणों से छूट दे दी गई है परन्तु लॉबी में यह अभी मान्य नहीं किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि हमारे पास मंडल कार्यालय से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं. सूचना है कि अभी हाल ही में पालनपुर में एक लोको पायलट को कोरोना से संक्रमित पाया गया था तब भी प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई रेलकर्मी इस संक्रमण की चपेट में आ जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

    आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    issued decree for cable merging in S&T
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleझांसी : रेलवे बुकिंग से बेचा जा रहा था फर्जी टिकट, विजिलेंस ने क्लर्क को दबोचा, निलंबित
    Next Article रेलवे की सभी प्रोडक्शन यूनिट और जोनल वर्कशॉप को 14 अप्रेल तक बंद करने का निर्देश
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    Latest Posts

    मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम

    November 28, 2026

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान, रेलवे की उच्च स्तरीय टीम ने किया सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों से की बात

    November 26, 2026

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group