Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे ट्रेनों में दिखायेगा यात्रियों को पोपुलर टीवी शो और पसंदीदा फिल्में
    देश-दुनिया

    रेलवे ट्रेनों में दिखायेगा यात्रियों को पोपुलर टीवी शो और पसंदीदा फिल्में

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 5, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    रेल यात्री जल्द ही ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क अपने पसंदीदा टीवी शो और फिल्में देख सकेंगे. रेलवे के इस फैसले से यात्री अपने मोबाइल फोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप में रेलवे की इस योजना का लाभ ले सकेंगे. इसके साथ ही वे अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकेंगे. यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे बहुत ही अच्छा कदम उठा रही है, इससे रेल यात्रियो की संख्या मे भी इजाफा होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि यात्री इसे पसंद करेंगे. जल्द ही ट्रेनों और स्टेशनों पर अपने पसंदीदा फिल्में, शोज और म्यूजिक स्ट्रीम करें. यह योजना कब शुरू होगी और यात्री कब इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे, रेलमंत्री ने फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. इसके अलावा इस योजना के लिए रेलवे का स्ट्रीमिंग पार्टनर कौन होगा, रेलवे की ओर से इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है.

    रेलवे ने यह भी जानकारी दी कि रेलयात्रियों के लिए देशभर में 2 हजार स्टेशनों पर फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है. पहले चरण में देश के 1600 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. अब रेलटेल ने बाकी बचे स्टेशनों पर इंटरनेट की सुविधा देने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ समझौता किया है. रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने शनिवार को बताया कि राजस्थान में अजमेर मंडल का राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन निशुल्क वाईफाई सुविधा वाला देश का 2000वां स्टेशन बन गया है.

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर कहा है कि रेलवे द्वारा देश के 2,000 रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क वाईफाई (WiFi) उपलब्ध करा दिया गया है. शीघ्र ही देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिसका लाभ समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले किसान, विद्यार्थी तथा अन्य लोगों को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इसके लिए रेलवे अपना खुद का स्पेक्ट्रम हासिल करेगा. अभी तक रेलवे ने 2000 स्टेशनों को वाई-फाई सुविधा से लैस कर दिया है, जबकि 4000 स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने पर काम चल रहा है. लेकिन स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा मिलने से यात्री स्टेशन परिसर और आसपास की कुछ दूरी तो इंटरनेट का उपयोग कर पाते हैं. परंतु ट्रेन के भीतर कुछ दूरी के बाद इसका असर समाप्त हो जाता है और तब इंटरनेट केवल मोबाइल डेटा के भरोसे चलता है. हालांकि उसमें में रफ्तार के साथ बीच-बीच में व्यवधान आता रहता है.

    ट्रेनों में लग सकेंगे सीसीटीवी

    रेलवे की इस सुविधा से जहां ट्रेनों के भीतर लाइव टीवी का प्रसारण संभव होगा, वहीं सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज की मानीटरिंग भी हो सकेगी. और तो और वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन के भीतर सार्वजनिक उद्घोषणा के लिए लगाए गए टीवी मानीटर्स पर आगामी और मौजूदा स्टेशनों के बारे में लाइव सूचनाएं भी प्रसारित हो पाएंगी. ट्रेन के भीतर वाई-फाई सुविधा मिलने से ये सब कुछ संभव हो जाएगा.

    Source – Jagran

    Popular TV shows and favorite movies will be shown to passengers in railway trains
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे के दक्षिण पश्चिम जोन ने रेलवे अधिकारियों को विमान यात्रा की दी अनुमति
    Next Article नई दिल्ली– हावड़ा और दिल्ली-मुम्बई मार्ग पर 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group