Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे जनसहयोग से स्टेशनों को बनायेगा स्वच्छ, कुछ सहयोग की जरूरत : विकास कुमार
देश-दुनिया

रेलवे जनसहयोग से स्टेशनों को बनायेगा स्वच्छ, कुछ सहयोग की जरूरत : विकास कुमार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 5, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एनजीटी के आदेश के अनुपालन के लिए रेलवे ने यात्री प्रतिनिधियों का लिया सुझाव

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

राउरकेला स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाते

चक्रधरपुर रेलमंडल के सभी स्टेशनों पर प्लास्टिक का इस्तेमाल वर्जित है. स्टेशन पर स्वच्छता को अपनाकर ही हम एनजीटी के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करा सकते हैं. ऐसा कर जनसहयोग से ही संभव हो सकेगा. टाटानगर स्टेशन के वीआइपी कक्ष में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आयोजित विशेष बैठक में टाटानगर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने शुक्रवार को यह बात कही. यात्री सलाहकार समितियों के सदस्यों से क्षेत्रीय प्रबंधक ने सफाई में सीएसआर फंड से कूड़ेदान देने में सहयोग का अनुरोध किया. बैठक में सांसद व विधायक प्रतिनिधियों के अलावा जोनल और मंडल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी उपस्थित थे. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने स्टेशन के बाहर शौचालय महिलाओं के लिए शौचालय, पार्किंग एरिया में सफाई का मुद्दा उठाते हुए सांसद निधि से हर संभव सहयोग देने की बात कही. जबकि राजेंद्र कुमार ने रेलवे कालोनियों में गंदगी का मुद्दा उठाया तो चैंबर प्रतिनिधि मानव केड़िया व अनिल मोदी ने स्टेशन की साफ-सफाई में हर संभव सहयोग, सीएसआर व अन्य फंड से जरूरी काम कराने का आश्वासन दिया. बैठक में डीआरयूसीसी मेंबर संजीत कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार ने स्वच्छता की माॅनिटरिंग समेत गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से पेश आने की बात कही. बैठक में एआरएम विकास कुमार, टाटा स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु, सीआइ एके सिंह, शंकर झा, डिप्टी एसएस कॉमर्शियल अर्पिता मैती आदि शामिल थी.

उधर दूसरी ओर चक्रधरपुर स्टेशन के वीआईपी कक्ष में रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक सौगत मित्रा व रेल उपभोक्ता समिति एवं समाजसेवियों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक कर पर्यावरण को सुरक्षित बनान समेत सफाई के निष्पादन पर चर्चा की. डीसीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पॉलीथीन प्रतिबंधित है लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा, जब आम जनता जागरुक होगी. रेलवे लगातार जागरुकता अभियान चला रही है. उन्होंने रेलवे के उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर से आम जनता तक अभियान को पहुंचाने की बात कही. साथ ही इस अभियान में रेलवे को सहयोग करने का अपील किया. उन्होंने कहा कि व्यवसायी व दुकानदार पॉलीथीन का उपयोग नहीं करें एवं नगरपालिका क्षेत्र व गांवों में पॉलीथीन के प्रचलन पर रोक लगाये. रेलवे वृहद पैमाने पर जागरुकता अभियान चला रहा है. जिसके बाद रेलवे स्टेशनों में पॉलीथीन इस्तेमाल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई व जुर्माना वसूला जायेगा. बैठक सीसीआई मोइनल दत्ता, सीएचआई विशाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक मीना सत्पति, रीना त्रिपाठी, जेडआरयुसीसी के सदस्य संजय मिश्रा, डीआरयुसीसी के पवन शंकर पांडेय व अन्य उपस्थित थे. इसके अलावा रेलमंडल के राउरकेला बंड़ामुंडा क्षेत्रीय प्रबंधक और झारसुगुड़ा में भी बैठक आयोजन कर यात्री सलाहकार समितियों की राय ली गयी. स्वच्छता को लेकर यह अभियान रेलवे 15 दिन तक लगातार चलायेगा.

 

Spread the love
cleneless drive
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleधनबाद : अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के चार दिन बाद ही आरपीएफ जवान बर्खास्त
Next Article 100 डे ऐक्शन प्लान रेल व देश की सुरक्षा को खतरा : आईआरईएफ
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group