रेलहंट ब्यूरो, जबलपुर
कोलकाता मेट्रो रेल में तैनात आरपीएफ आईजी आरके मलिक को रेल विकास निगम लिमिटेड दिल्ली का जनरल मैनेजर (सिक्युरिटी) बनाया गया है. रेलवे बोर्ड ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है. आरके मलिक पूर्व में पमरे में आईजी रह चुके है जिन्होंने जोन को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा शील्ड दिलाया था. कुछ माह पूर्व ही आरके मल्लिक का तबादला मेट्रो रेल कोलकाता में किया गया था. मल्लिक ने डीजी अरुण कुमार द्वारा नियम विरुद्ध किये गए ट्रांसफर पर रेलवे बोर्ड में आपत्ति भी दर्ज करायी थी. अब उन्हें रेल विकास निगम, दिल्ली का जनरल मैनेजर (सिक्युरिटी) बनाया गया है.
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































