Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » राजस्व लक्ष्य से चेकिंग स्टॉफ पर बढ़ते मानसिक दबाव को महसूस करे रेल प्रबंधन : हेमंत
देश-दुनिया

राजस्व लक्ष्य से चेकिंग स्टॉफ पर बढ़ते मानसिक दबाव को महसूस करे रेल प्रबंधन : हेमंत

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 4, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेंशन का वार्षिक समारोह ‘संवाद’ टाटानगर में आयोजित
  • सख्ती सिर्फ कार्य के लिए है, व्यवहार में इसका कोई असर नहीं  : भास्कर

जमशेदपुर. इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टॉफ आर्गेनाइजेशन का चक्रधरपुर डिवीजन मीट सह वार्षिक आम सभा ‘संवाद’ का आयोजन 4 मई को टाटानगर में किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रेलमंडल के सीनियर डीसीएम भास्कर के अलावा टाटानगर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार मौजूद थे. संवाद में टिकट चेकिंग कर्मियों ने अपनी समस्याओं पर मंथन किया तो रेल प्रबंधन के समक्ष बेबाकी से अपनी बातों को रखा. आर्गनाइजेंशन के नेताओं ने कहा कि रेलवे हर साल चेकिंग स्टॉफ का राजस्व लक्ष्य अप्रत्याशित रूप से बढ़ा देने से कर्मचारियों का मानसिक दबाव बढ़ा रहा है. यह स्थिति काफी गंभीर है.

सभा में बतौर अभिभावक अपने भावपूर्ण और सारगर्भित वक्तव्य में भास्कर ने रेलमंडल में ढाई साल के अनुभव, कार्य प्रणाली से लेकर अब तक की उपलब्धियों का खाका खींचा तो बातों ही बातों में टिकट चेकिंग कर्मियों को अपनी सख्ती के पीछे का सच भी बयां कर दिया. सीनियर डीसीएम ने खुले मंच से बेबाकी से कहा कि सबको लगता है उनका सीनियर बहुत सख्त है, लेकिन ऐसा नहीं है. हमने कभी किसी का अहित नहीं किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सख्ती सिर्फ कार्य के लिए है यह व्यवहार में नहीं है. सभा में भावुक होकर सीनियर डीसीएम यहां तक कह गये कि अगर उनकी किसी बात से किसी का दिख दुखा हो तो उन्हें इसके लिए बहुत खेद होगा. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह जहां रहे टिकट चेकिंग स्टॉफ जब उन्हें खोजेंगे वह उनके साथ नजर आयेंगे.

चेकिंग मीट में सीनियर डीसीएम भास्कर ने आयोजन की सराहना की और सुझाव दिया कि संगठन ऐसे ही आयोजन परिवार के बच्चों के कैरियर डेवलपमेंट को लेकर आयोजित करें तो उसका पूरा फायदा चेकिंग स्टॉफ परिवार को मिल सकेगा. इसका दीर्घकालीन परिणाम भी सामने आयेगा. इस तरह अभिभावक के बाद सीनियर डीसीएम ने बतौर पदाधिकारी चेकिंग कर्मचारियों को लगन से कार्य करने और राजस्व बढ़ाने को प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चक्रधरपुर मंडल ऐसा पहला डिवीजन में जहां टीटीइ रेस्ट रूम वातानुकूलित है और कूकिंग की सुविधा उन्हें उपलब्ध है. उन्होंने कर्मचारियों का प्रमोशन और एनएसीपी अपटेड होने की बात कही.

चेकिंग मीट संवाद में उपस्थित टाटानगर के एरिया मैनेजर विकास कुमार ने खुले दिल से टिकट चेकिंग स्टॉफ को सहयोग करने और उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहने की बात कही. इस मौके पर डीसीएम अर्जुन मुजुमदार ने सीनियर डीसीएम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेलमंडल ने भास्कर के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है. कार्यक्रम में सीनियर डीएमओ राजू महंता,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आनंद कुमार मिश्र, सहायक सचिव लोकेश राव, एसएन शिव, सत्येंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखा.

हर साल राजस्व लक्ष्य बढ़ने से मानसिक तनाव में चेकिंग स्टॉफ : हेमंत

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ हेमंत सोनी ने कहा कि रेलवे हर साल चेकिंग स्टॉफ का राजस्व लक्ष्य तो बढ़ा रहा है लेकिन अब तक उन्हें मान्य श्रेणी नहीं मिल सकी है. पिछले साल 1200 करोड़ का लक्ष्य इस साल बढ़कर 2000 करोड़ कर दिया गया है. इससे टिकट चेकिंग स्टॉफ पर तनाव बढ़ रहा है. इस पर भी प्रबंधन को ध्यान रखने की जरूरत है. उन्होंने टीटीई को रनिंग कर्मचारी का दर्जा देने की मांग फिर से बुलंद की. सभा में इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विक्टर राव ने चेकिंग स्टॉफ को कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की वकालत की और कहा कि वह लगातार अपनी मांगों को राष्ट्रीय फोरम पर उठाते रहे है. इस मौके पर राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आनंद कुमार मिश्र ने मंडल में कराये गये कार्यों की जानकारी देते हुए प्रबंधन के सहयोग का आभार जताया.

रनिंग स्टॉफ का दर्जा देने का प्रस्ताव किया पास

वार्षिक आम सभा सह संवाद में टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन की ओर से टीटीई को रनिंग स्टाफ का दर्जा प्रदान करने का प्रस्ताव पास किया गया. संगठन ने अपनी मांगी की जो सूची जारी की उसमें कैडरों की संख्या बढ़ाने, हर जगह रेस्ट हाउस में कूकिंग और टीटीइ रनिंग रूम में वातानुकूलित सुविधा देने, लंबित ट्रांसफर अलाउंस, लंबित हाउस रेंट दिलाने, कर्मचारियों की बहाली करने, टारगेट पूरा नहीं करने पर चेर्किंग स्टॉफ का तबादला और चार्जशीट का दंड नहीं देने, चोरी का एफआइआर टीटीई को लेने की प्रथा बंद करने, रेस्ट हाउस को बेहतर बनाने, महिलाओं के लिए अलग से रेस्ट रूम की सुविधा देने की मांग शामिल है.

चक्रधरपुर की नयी कमेटी गठित, अमरेश बने अध्यक्ष 

टिकट चेकिंग मीट सह संवाद में रेलमंडल की नयी कमेटी का भी गठन किया गया. इसमें अमरेश बनर्जी को मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया है. कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में मानिक दास को कार्यकारी अध्यक्ष, लालचंद्र यादव को सचिव बनाया गया है. उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीके मिश्रा, नील कमल, एस मिश्रा, जे बाराल को दी गयी है. जबकि आरआर राय और एस कुमार को सेक्रेटरी और विकास कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

Spread the love
ckp ticket cheking meet
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोटा : आरपीएफ पोस्ट में जमुई के यात्री की मौत, पिटाई या प्रताड़ना छुपा रहे अफसर
Next Article धनबाद : आरपीएफ कमांडेंट के बाद आइजी ने बदल दी पूरी टीम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
रेल यूनियन

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026
रेल यूनियन

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026
Latest Posts

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group