Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » झारखंड के वेंडरों को रेलवे देगा अवसर, टेंडर में ले हिस्सा : रत्नाकर पांडे
    देश-दुनिया

    झारखंड के वेंडरों को रेलवे देगा अवसर, टेंडर में ले हिस्सा : रत्नाकर पांडे

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 2, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • जमशेदपुर में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे के वेंडर मीट में 100 से अधिक इकाईयों ने की हिस्सेदारी
    • रेलवे को उम्मीद है कि झारखंड के नए विक्रेता व्यापार को बढ़ाएंगे और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनेंगे : मनोज कुमार 

    रांची से नूतन. जमशेदपुर के होटल रामाडा के शाही हॉल में एक मई को आयोजित विक्रेता विकास (वेंडर मीट) कार्यक्रम में रेलवे ने झारखंड के व्यवसायियों को खुले दिल से व्यवसाय करने के लिए आमंत्रित किया. दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रत्नाकर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे हर स्तर पर स्थानीय वेंडरों को रेलवे की विभिन्न इकाईयों में सामग्री की आपूर्ति के लिए अवसर देना चाहती है. यह अवसर झारखंड के साथ जमशेदपुर और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री के उद्योगपतियों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध है. इसलिए रेलवे की निविदा में हिस्सा लेकर वे अपने उत्पादन को बाजार व व्यवसाय को नया आयाम दे सकते है. उन्होंने कहा कि रेलवे नये वेंडरों को अवसर देना चाहता है इसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए.

    इस मौके पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक सीएलडब्ल्यू एके मेशाराम ने रेलवे की जरूरतों के संबंध में बताया जिनकी आपूर्ति में स्थानीय वेंडर हिस्सा ले सकते हैं. विक्रेताओं के रूप में वेडरों के संदेह को भी रेलवे अधिकारियों ने दूर किया और उनकी संकाओं का भी निराकरण किया. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने स्थानीय औद्योगिक प्रतिनिधियों से उनके सुझाव भी लिये और कहा कि रेलवे को उम्मीद है कि झारखंड के नए विक्रेता रेलवे के साथ अपने व्यापार को बढ़ाएंगे और रेलवे और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनेंगे.

    वेंडर मीट में झारखंड उद्योग विभाग से आये अनवारुल हक ने रेलवे को वेंडर के रूप में नये व्यवसायियों के साथ संबंध को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि राज्य की उत्पादन इकाईयों में रेलवे की जरूरत को पूरा करने की क्षमता है बस मौका मिलने से उद्योगपति इसे मूर्त रूप दे सकते है. उन्होंने रेलवे मौजूदा वेंडर बेस के उत्पाद मिश्रण को बढ़ाने और झारखंड से नए वेंडर बनाने पर भी जोर दिया. इस मौके पर स्मारिका का भी विमाेचन किया गया.

    वेंडर मीट में सिंहभूम चेंबर के नितेश धूत, आदित्यपुर लघु उद्योग संघ के संतोष, आदिवासी भारतीय चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के श्री खीला राम मुर्मू, लघु उदयोग भारती के अमृत पाल सिंह राही, आरआईटीईएस से रंजय त्यागी समेत आरडीएसओडी के प्रतिनिधि के अलावा 100 से अधिक फर्मों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की.

    Railways will give opportunity to the vendors of Jharkhand take part in tender: Ratnakar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleग्वालियर : जिम्मेदार अफसरों तक नहीं पहुंची कैंटीन आग की आंच, अब डीसीआई निलंबित
    Next Article कोटा : आरपीएफ पोस्ट में जमुई के यात्री की मौत, पिटाई या प्रताड़ना छुपा रहे अफसर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    Latest Posts

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group