जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे जोन अंतर्गत भोपाल रेल मंडल प्रबंघक शोभन चौधरी का ट्रांसफर होने के बाद नए डीआरएम उदय बोरबंकर ने पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व डीआरएम शोभन चौधरी को सहयोगियों ने ने विदाई दी. उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे यांत्रिकी (मैकेनिकल) सर्विस के अधिकारी उदय बोरबंकर इसके पहले रेलवे बोर्ड में पदस्थ थे. उनका पिछले दिनों भोपाल डीआरएम के रूप में उनकी पोस्टिंग की गई थी. आज भोपाल पहुचकर उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर डीआरएम उदय बोरबंकर ने कहा कि भोपाल मंडल अंतर्गत सबसे पैनी नजर उनकी रेल संरक्षा और यात्री व्यवस्था पर होगी. भ्रष्टाचार और लापरवाही करने वाले बख्शे नही जायंगे. समय पर ऑफिस, समय पर कार्य प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को करना आवश्यक होगा.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































