Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बने बसंत शर्मा

  • पमरे में कई अफसरों के हुए तबादले

जबलपुर. बसंत कुमार शर्मा मंडल रेल जबलपुर के सीनियर डीसीएम बनाए गए है. वर्तमान सीनियर डीसीएम का तबादला उप मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर मुख्यालय किया गया है. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने आज भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के कई अफसरों का तबादला कर दिया है जिसमें जबलपुर, भोपाल, कोटा मंडलों के अफसर प्रभावित हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक पमरे प्रशासन ने देर शाम रेल अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है. सूची जे मुताबिक अजय कुमार पाल उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग मुख्यालय) को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी कोटा, डा.आरएन मीणा के स्थान पर, विवेक कुमार उप मुख्य वामिज्य प्रबंधक (पीएस) मुख्यालय जबलपुर को उप मुख्य परिचालन प्रबंधक कोचिंग जबलपुर मुख्यालय के पद पर अजय कुमार पाल के स्थान पर पदस्त किया गया है.

इसी तरह एके शर्मा उप मुख्य सतर्कता अधिकारी परिचालन मुख्यालय जबलपुर को उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीएस मुख्यालय, सुवीर श्रीवास्तव उप मुख्य परिचालन प्रबंधक एफओआईएस मुख्यालय को मुख्यालय में ही उप मुख्य परिचालन प्रबंधक गुड्स, बीके शर्मा को जबलपुर मंडल में सीनियर डीसीएम, आनंद कुमार डिप्टी सीवीओ ट्रेफिक, अनुराग पटेरिया वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भेपाल को भोपाल मंडल में सीनियर डीसीएम बनाया गया है. भोपाल में पदस्थ विनोद तामोरी को भोपाल मंडल में सीनियर डीओएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...