Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » टाटानगर : कहीं भष्मासुर न बन जाये कमजोर कड़ी माने जाने वाले ओपी यादव
गपशप

टाटानगर : कहीं भष्मासुर न बन जाये कमजोर कड़ी माने जाने वाले ओपी यादव

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 23, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर रेलमंडल में अब तक सबसे विवादास्पद तबादले का मामला पहुंच सकता है रेलवे बोर्ड
  • टाटानगर में स्टेशन की जगह मात्र सीआइ की कुर्सी बदलने से कई चर्चाओं ने लिया जन्म

जमशेदपुर से धमेंद्र. चक्रधरपुर रेलमंडल वाणिज्य विभाग में एक तबादला आदेश इन दिनों चर्चा के केंद्र में बना हुआ है. यह तबादला है टाटानगर के वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा का, जिनकी कुर्सी उसी कार्यालय में तबादले के नाम पर सिर्फ बदल दी गयी है. यानि शंकर झा जिस स्टेशन पर चार साल से तैनात थे आगे भी उनकी तैनाती उसी स्टेशन पर होगी. तबादले का यह आदेश रेलमंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर तत्कालीन प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, विजिलेंस, रेलवे बोर्ड सुनील माथुर द्वारा संवेदनशील पदों पर लंबे समय से कार्यरत रेलकर्मियों के अविलंब अन्यत्र तबादले का आदेश (पत्र सं. 2018/वी-1/सीवीसी/5/1, दि. 30.11.2018) का उल्लंघन बताया जा रहा है.

शायद यहीं कारण है कि इसे रेलमंडल वाणिज्य विभाग का अब तक का सबसे विवादास्पद तबादला बताया जाने लगा है. इस तबादले का दूसरा दिलचस्प पहलू यह है कि शंकर झा को टाटानगर में फिर से उस सेक्शन का वाणिज्य निरीक्षक बनाया गया जिसमें साल 2011-12 में कांड्रा में आधुनिक कंपनी को 22 करोड़ का फायदा पहुंचाने के आरोप में उन पर कार्रवाई की गयी थी. रेलवे विजिलेंस की कार्रवाई में सीआई समेत अन्य को बतौर पनिशमेंट इंक्रीमेंट भी रोका गया था और इसी क्रम में उनका तबादला टाटा से चक्रधरपुर कर दिया गया था. शंकर झा 2012 से 2015 तक चक्रधरपुर में रहे और फिर से उन्हें वापस फरवरी 2015 में टाटा का सीआई बनाकर भेज दिया गया. चार साल बाद फरवरी 2019 में शंकर झा को फिर से घूमा फिराकर टाटा में उसी सेक्शन में बनाये रखने का क्या औचित्य हो सकता है?‍ सवाल उठता है क्या सक्षम पदाधिकारी इससे अनभिज्ञ है?

तबादले का यह आदेश रेलमंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर तत्कालीन प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, विजिलेंस, रेलवे बोर्ड सुनील माथुर द्वारा संवेदनशील पदों पर लंबे समय से कार्यरत रेलकर्मियों के अविलंब अन्यत्र तबादले का आदेश (पत्र सं. 2018/वी-1/सीवीसी/5/1, दि. 30.11.2018) का उल्लंघन बताया जा रहा है

रेलवे पदाधिकारियों की शंकर झा पर मेहरबानी का आलम यह रहा कि उन्हें टाटा में बनाये रखने के लिए सीआई ओमप्रकाश यादव की असमय बली ले ली गयी. ओमप्रकाश फरवरी 2017 में टाटा के ब्रांच सीआई बनाये गये थे. उन्हें निर्धारित कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही टाटा से हटा दिया गया. वह भी ऐसे ईमानदार सीआई को जिनके ऊपर न कोई आरोप है और न ही कोई दाग. यह महज संयोग रहा हो या भेदभाव की पराकाष्टा, पर सच है कि सीआई बनने के बाद से ओम प्रकाश को वाणिज्य विभाग के हर आला अधिकारी ने कमजोर कड़ी माना. शायद यही वजह रही कि छह साल की अवधि में ओपी यादव को हर दो साल में बदल दिया गया. उन्हें अब तक कहीं निर्धारित कार्यकाल पूरा करने का मौका नहीं दिया गया. हर बार किसी ने किसी को उपकृत करने के लिए ओपी यादव की बली आला अधिकारियों ने ले ली. राउरकेला और चक्रधरपुर में भी उनका कार्यकाल दो साल का ही रहा. ऐसे चर्चा रेलमंडल के वाणिज्य विभाग में होती रही है.

यह भी पढ़ें : बड़ाजामदा : किसकी साजिश का शिकार हुआ हेड बुकिंग क्लर्क राजीव कुमार

लेकिन इस बार वाणिज्य विभाग में कमजोर कड़ी माने जाने वाले सीआई ओपी यादव की मजबूती और पहुंचा का अंदाजा लगा पाने में वरीय अधिकारी शायद भूल कर गये. इसका व्यापक आधार और तर्क भी है. तबादले के नाम पर दो साल में ही जिस सीआई ओपी यादव को फिर से कमजोर कड़ी मानकर टाटा से चलता कर दिया गया वह वर्तमान रेलवे बोर्ड चेयरमैन के बिरादरी से है और उनके निकट ग्रामीण बताये जाते हैं. ऐसे में सीआई ओपी यादव अगर स्वाभाविक रूप से अपने हक की आवाज उठाते है और बात सक्षम माध्यम से आगे बढ़ाते है तो रेलमंडल का यह तबादला आदेश रेलवे बोर्ड तक चर्चा का विषय बन जायेगा. ओम प्रकाश द्वारा अपनी बात ऊपर तक रखे जाने की बात भी चर्चा में है. रेलमंडल वाणिज्य विभाग में इस बात की चर्चा तेज है कि कहीं तबादले का यह आदेश ही उसे जारी करने वाले अधिकारी के लिए भष्मासूर न बन जाये !

रेलवे बोर्ड के पत्र सं. 2008/वी-1/सीवीसी/1/4, दि. 11.08.2008 के अनुसार जोनल मुख्यालय में पीसीओएम, पीसीसीएम, सीएफटीएम, सीसीओ, डिप्टी सीसीएम/क्लेम्स, कैटरिंग, एससीएम/रिजर्वेशन सहित मंडलों में सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम, सीटीएम, डिप्टी सीटीएम, एरिया सुपरिंटेंडेंट, डीओएम, डीसीएम, एसीएम/रिजर्वेशन समेत सीआई व सुपरवाईजर के पद को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी के नामांकित किया गया है.

शंकर झा पर मेहरबानी के निहितार्थ लगाये जाने लगे

रेलमंडल के वाणिज्य विभाग में कहीं भी लंबी अवधि तक कार्यकाल पूरा करने वालों में सीआई शंकर झा का नाम सबसे ऊपर है. बीते 15 साल में वे हमेशा अहम स्टेशनों पर लंबे समय तक तैनात रहे. शायद यही वजह है कि एक बार फिर उन पर की गयी मेहरबानी के निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं. बताया जाता है कि टाटा आने से पहले सात साल तक झा राउरकेला में थे. इसके बाद तीन साल सीकेपी और निर्धारित टर्म से अधिक यानी चार साल टाटा में रहने के बाद भी सीआई शंकर झा को घुमाकर फिर से टाटा में ही रखने का क्या औचित्य हो सकता है? बताया जाता है कि शंकर झा एक बिरादरी विशेष के लोगों द्वारा परेशान किये जाने का रोना रोकर हमेशा से आला अधिकारियों की सहानुभूति हासिल करते रहे है. जबकि हकीकत इससे परे है.

कई सवाल यहां यक्ष प्रश्न बनकर रेलकर्मियों के सामने खड़े है.

आखिर सक्षम अधिकारी शंकर झा के मामले में क्यों आंखों पर पट्टी बांध लेते है ? आखिर नियम-कानून से आगे जाकर उनकी मदद क्यों की जा रही है? चार साल पूरा कर चुके शंकर झा की तबादला के नाम पर सिर्फ कुर्सी क्यों बदल दी गयी ? टाटानगर बुकिंग, पार्सल, सीएफओ में सीआई के नजदीकी एक दर्जन से अधिक कर्मचारी लंबे कार्यकाल के बावजूद तबादला सूची में क्यों नहीं आये ? किसकी अनुशंसा पर आनन-फानन में टाटानगर के सीटीआई को बदल दिया गया ?

खबर की प्रतिक्रिया, टिप्पणी अथवा सुझाव का स्वागत है, खबर रेलमंडल में चर्चा और सूत्रों से मिली सूचना पर आधारित है, इसमें कोई विचार लेखक के अपने नहीं है. अपने विचार रेल हंट से जरूर शेयर करें, हम उसे पूरा स्थान देंगे .

 

Spread the love
Bhashmasur do not make transfer order
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
गपशप

हावड़ा स्टेशन पर … कुली भाई या वसूली के उस्ताद!

August 12, 2026
गपशप

गपशप : ‘3 महीने का हरिद्वार कमबैक!’ चक्रधरपुर में SER विजिलेंस का ‘ऑपरेशन गंगाजल’ हुआ फेल!

July 30, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group