Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

सांतरागाछी एफओबी हादसे में आरपीएफ एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद निलंबित

कोलकाता. संतरागाछी स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर 23 अक्टूबर की शाम 6 बजे मचे भगदड़ में दो यात्रियों की मौत और दर्जनों के घायल होने के मामले में कार्रवाई की गाज आरपीएफ पर गिरी है. विभागीय जांच में रेल प्रशासन ने घटना के लिए पूरी तरह सुरक्षा एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया है. रेलवे बोर्ड स्तर पर चली जांच के बाद आपीएफ एसोसिएशन के जोनल सचिव इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार समेत जी पोस्ट के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

रेल प्रशासन ने हादसे के लिए पूरी तरह सूचना तंत्र के फेल होने को जिम्मेदार माना है. इसके लिए प्रथम दृष्टाया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की जिम्मेवारी तय की गयी है. बताया गया है कि सही सूचना नहीं मिलने पाने के कारण ही जवानों को सही जगह तैनात नहीं किया गया और भगदड़ की स्थिति में हालात नियंत्रित नहीं हो सके. ऐसा एक एक्सप्रेस ट्रेन और दो ईएमयू लोकल ट्रेनों के एक ही समय करीब 6:30 बजे स्टेशन पर आने के कारण हुआ था. ट्रेनों पर चढ़ने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म की ओर जाने लगे. वहीं ट्रेनों से उतरे यात्रियों के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने से भीड़ बढ़ गयी थी.

मामले में प्रशासन की जांच में कई नय तथ्य भी सामने आयी है जिसके बाद स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर जरूरी उपाय किये जा रहे हैं. इधर आरपीएफ डीजी स्तर पर इंस्पेक्टर पर की गयी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जांच की मांग पकड़ने लगी है.

संतरागाछी में भगदड़, 2 की मौत 35 घायल, किसकी चूक

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...