विशाखापट्टनम. लोको पायलट सीएच वीएस रमेश की बीती रात शंटिंग इंजन की चपेट में आकर मौत हो गयी. वह ड्यूटी खत्म कर रिलीविंग में पायलट जीप से दरियाबाद से विशाखापट्टनम लौट रहे थे. विशाखापट्टनम के समीप शंटिंग इंजन ने पायलट जीप को टक्कर मार दी. दुर्घटना में लोको पायलट रमेश की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिकारी और लोको पायलट मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटनाग्रस्त पायलट जीप को हटाने का काम चल रहा है. हादसा बीती रात हुआ है. रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































