Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » 250 फर्जी पहचान पत्र पर बनाए 300 टिकट, पकड़ा गया बड़ा रेल टिकट दलाली का रैकेट
    देश-दुनिया

    250 फर्जी पहचान पत्र पर बनाए 300 टिकट, पकड़ा गया बड़ा रेल टिकट दलाली का रैकेट

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 22, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ ने किया टिकट दलाली का बड़ा खुलासा, 2.46 लाख के ई-टिकट जब्त

    नई दिल्ली. दिवाली व छठ पूजा के लिए घर जाने वालों को किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. इसका फायदा टिकट दलाल उठा रहे हैं. इसी तरह के एक टिकट दलाल को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की टीम ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से फर्जी पहचान पत्र पर बुक किए गए 96 ई-टिकट भी बरामद हुए हैं जिसकी कीमत 2.46 लाख रुपये है.

    फर्जी पहचान पत्र की मदद से बुक किए टिकट
    एक सूचना के आधार पर आरपीएफ और आइआरसीटीसी की संयुक्त टीम ने गांधी नगर स्थित मेसर्स अंकित टूर एंड ट्रेवल्स पर छापा मारा. यहां से फर्जी पहचान पत्र और उसके जरिये बुक किए गए टिकट बरामद हुए. जांच में यह पता चला कि पिछले लगभग सात माह में लगभग ढाई सौ फर्जी पहचान पत्र की मदद से 30 लाख रुपये से भी अधिक के ई-टिकट बुक किए गए हैं. आइआरसीटीसी द्वारा इन सभी फर्जी पहचान पत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है. अवैध तरीके से टिकट बुक करने के आरोप में आरपीएफ ने आरोपी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

    दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
    आरपीएफ के अनुसार आरोपी फर्जी पहचान पत्र से टिकट बुक करके अपने पास रख रहा था, जिससे कि त्योहार के दिनों में वह इसे महंगे दाम पर बेच सके. इस बारे में दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक आरएन सिंह का कहना है कि आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखकर टिकट दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे आरक्षण केंद्रों, रेलवे स्टेशनों के आसपास कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही ट्रेवल एजेसियों की भी जांच की जा रही है.

    Rail.ticket
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपांच माह बाद पांच जोन को मिले नये जीएम, पीएस मिश्रा को साउथ ईस्टर्न की कमान
    Next Article चित्तरंजन : आरपीएफ का एक जवान रिमूव, दो बर्खास्त
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group