Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चित्तरंजन : आरपीएफ का एक जवान रिमूव, दो बर्खास्त

  •  मनचाही ड्यूटी के लिए सीनियर के साथ दुर्व्यवहार करने पर हुई कार्रवाई
  •  वीडियो बनाकर तैयार किया गया साक्ष्य, इसके बाद हुई कार्रवाई

आसनसोल. चित्तरंजन के रेलइंजन कारखाना की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के एक जवान को रिमूव जबकि दो डिसमिस कर दिया गया है. अनुशासनहीनता के आरोप में तीनों जवानों पर कार्रवाई की गयी है. तीनों जवान 2008 में आरपीएफ की सेवा में आये थे. आरपीएफ कमांडेंट अमिताभ मीणा के अनुसार कांस्टेबल पंकज कुमार को सेवामुक्त किया गया है जबकि कांस्टेबल कालीचरण बीज और अंकुर भारती को बर्खास्त कर दिया गया है. कमांडेंट के अनुसार तीनों जवानों पर वरीय अधिकारी का आदेश नहीं मानने और ड्यूटी बांटने को लेकर सुरक्षा बल के अनुशासन को तोड़ने का आरोप साबित हो गया था.

तीनों जवान फोन पर वरीय अधिकारी के साथ मनचाही जगह ड्यूटी नहीं देने पर दुर्व्यवहार कर रहे थे. विवाद वाद-विवाद से हाथापाई तक पहुंच गया. इसका वीडियो बनाकर वरीय अधिकारियों को भेजा गया था. इसके बाद यह कार्रवाई की गई. सेवामुक्त किये गये पंकज कुमार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे सकते है जबकि कालीचरण और अंकुर किसी सरकारी नौकरी में योगदान नहीं दे सकेंगे. कमांडेंट के आदेश के बाद तीनों जवान डीआइजी के पास राहत के लिए आवेदन दे सकते है. तीनों पर शराब पीकर ड्यूटी पर हंगामा करने और वरीय अधिकारियों को धमकाने का आरोप है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...