जमशेदपुर. टाटानगर समेत आदित्युपर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शील्पदेव विश्वकर्मा की पूजा आयोजित की गयी. टाटानगर में लोको शेड, कैरेज एंड वैगन समेत अन्य विभागों में रंगारंग आयोजन किया गया. आदित्यपुर में चालक व गार्ड लॉबी की ओर से शील्प देव विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर एआरएम विकास कुमार ने रेलकर्मियों का उत्साह बढ़ाया. पूजन के बाद रेलकर्मियों के बच्चों ने सांस्कृतिक संध्या में हिस्सा लिया. बच्चों के लिए दो ग्रुपों में चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने बच्चों में हुनर को सही मंच देने की बात कही. इस मौके पर मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह, पूजा कमेटी के सचिव आर सिंह, शिवेश कुमार आदि मौजूद थे. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर यहां तीन दिन तक कार्यक्रम होंगे. 18 सितंबर को आदित्यपुर लॉबी में भजन संध्या का आयोजन होगा जबकि विसर्जन 19 सितंबर को धूमधाम से किया जायेगा.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































