Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!
रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 11, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 2013 बैच के लोको पायलट थे दिलीप कुमार यादव, खरसिया में थी पोस्टिंग, सुबह 6 बजे की घटना
  • हादसे में दोनों पैर कटे, जिंदल फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों की जान बचाने की कोशिश नाकाम  

BILASPUR. रेल की पटरियों को सुरक्षित रफ्तार देने वाले वे खुद ज़िंदगी की दौड़ में पीछे छूट गए. 15 घंटे की भीषण और थका देने वाली लंबी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे 40 वर्षीय लोको पायलट दिलीप कुमार यादव की दर्दनाक मौत ने रेलवे व्यवस्था की उन सुस्त और कठोर परतों को उजागर कर दिया है, जो इंसानी जान से ज्यादा नियमों की फाइलों को अहमियत देती हैं. यह महज़ एक हादसा नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की नाकामी है जो अपनों के बीच लौटने का सपना देख रहे एक मेहनतकश कर्मचारी को बक्से में लौटने पर मजबूर कर कर गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के खरसिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जो हुआ, उसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया. वर्ष 2013 बैच के लोको पायलट दिलीप कुमार यादव की पोस्टिंग बिलासपुर डिवीजन के खरसिया लॉबी में थी, जबकि उनका परिवार बिलासपुर में रहता था.

13 अप्रैल को जारी हुआ था तबादला आदेश, छह माह बाद भी रिलीव नहीं

हैरानी की बात यह है कि उनका ट्रांसफर आदेश बीते 13 अप्रैल को ही सीनियर डीओपी द्वारा जारी कर दिया गया था, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी विभागीय स्तर पर उन्हें रिलीव नहीं किया गया. अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि यदि समय पर उनका तबादला हो जाता, तो शायद वे अपने परिवार के करीब होते और यह हौलनाक मंजर टल सकता था.

15 घंटे की मैराथन ड्यूटी खत्म कर दिलीप अपने घर बिलासपुर जाने के लिए हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस पकड़ने खरसिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे. शनिवार की सुबह करीब 6 बजे ट्रेन से गिरकर उनके दोनों पैर कट गये, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी.

शनिवार की सुबह करीब 6 बजे, लगातार 15 घंटे की मैराथन ड्यूटी समाप्त करने के बाद दिलीप बिलासपुर जाने के लिए हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस पकड़ने खरसिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे. अत्यधिक थकान, लगातार काम का बोझ और शरीर की जवाब देती ऊर्जा के बीच संतुलन बिगड़ा और वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े. इस भयावह हादसे में उनके दोनों पैर कट गए. रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल तक ले जाए जाने के बावजूद डॉक्टरों की तमाम कोशिशें उनकी सांसों को थाम न सकीं.

कर्मचारी किल्लत का खामियाजा जमीनी स्तर पर काम करने वाले जान देकर चुका रहे

यह दुर्घटना भारतीय रेलवे में कर्मचारियों की भारी कमी के कड़वे सच को भी सामने लाती है. रेलवे बिलासपुर डिवीजन में 3262 लोको पायलटों की जरूरत है, वहीं केवल 2211 कर्मचारी ही कार्यरत हैं और 1051 पद खाली पड़े हैं. स्टाफ की इस भारी किल्लत का खामियाजा अंततः जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है.

रेलवे के नियमों के मुताबिक दिन में औसतन 9 घंटे ड्यूटी का प्रावधान है, लेकिन कागजी दावों और हकीकत के बीच का यह फासला अब कर्मचारियों की जान लील रहा है. फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है, लेकिन एक हंसता-खेलता एक परिवार हमेशा के लिए बिखर चुका है. दिलीप कुमार यादव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को  छोड़ गए हैं.

Spread the love
Bilaspur News Indian Railways loco pilot खरसिया रेलवे स्टेशन बिलासपुर रेल मंडल बिलासपुर रेलवे भारतीय रेलवे रेल दुर्घटना रेलवे कर्मचारी लोको पायलट मौत
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group