Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 4, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

TATANAGAR. टाटानगर स्टेशन से संचालित होने वाली बहुप्रतीक्षित टाटा-अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103-18104) को लगातार पांचवें सीजन में कोहरे का हवाला देकर रद्द किए जाने के बाद सिख समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) मनीष जैन के सोमवार को टाटानगर दौरे से ठीक एक दिन पहले, इस मनमाने और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ रविवार को साकची स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी (सीजीपीसी) के कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय आपात बैठक बुलाई गई.

इस बैठक में सिख समाज के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में रेलवे के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया और इसे समुदाय की भावनाओं पर बड़ा आघात करार देते हुए रेलवे प्रशासन को अंतिम चेतावनी जारी की है.

रेलवे के फैसले के खिलाफ खुली चेतावनी और आगामी रणनीति

आपात बैठक में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सिखों के साथ रेलवे का यह सौतेला और पक्षपातपूर्ण रवैया अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है. उन्होंने एलान किया कि यदि रेलवे ने अपना यह तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया, तो सिख संगत धरना-प्रदर्शन से लेकर उग्र आंदोलन और ट्रेनें रोकने जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी. इसके परिणामस्वरूप जो भी स्थिति उत्पन्न होगी, उसके लिए पूरी तरह रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होगा.

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने साझा की रणनीति

सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो से दूरभाष पर बात हुई है और उन्होंने इस लड़ाई में पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक (एजीएम) मनीष जैन जब टाटानगर दौरे पर पहुंचेंगे, तो उनसे मिलकर सिख प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेगा.

https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2026/10/cgpc.mp4

7 अक्टूबर को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में डीआरएम तरुण हुरिया से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर अपनी बात रखेगा. उसके बावजूद ट्रेन संचालन शुरू नहीं किया गया, तो दुर्गा पूजा के तुरंत बाद व्यापक धरना-प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा.

‘क्यों सिर्फ सिख पर्व और शहीदी सप्ताह के दौरान ही निशाना बनाई जाती है ट्रेन?’

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सवाल उठाया कि आखिर हर बार सर्दियों के मौसम में और विशेषकर दिसंबर के महीने में ही जालियांवाला बाग और आनंद विहार जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है, जबकि अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें सुचारू रूप से संचालित होती रहती हैं.

सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि दिसंबर का महीना सिख समुदाय के लिए बेहद पवित्र और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ शहीदी सप्ताह होता है. इसी माह में गुरु गोबिंद सिंह जी के साहेबजादों का विछोड़ा हुआ था और उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था. इस दौरान सिख संगत शहादत दिवस पर पंजाब के सरहंद जाती है. हर साल इसी संवेदनशील समय पर ट्रेन रद्द करके रेलवे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता आ रहा है.

सीजीपीसी को मिला विभिन्न दलों और संगठनों का समर्थन

इस आपात बैठक में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानों, महिला संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से इस आंदोलन को पूर्ण और नैतिक समर्थन देने की घोषणा की.

बैठक की शुरुआत गुरु चरणों में अरदास के साथ हुई. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अवतार सिंह संधू, बर्मामाइंस से जोगा सिंह, नामदाबस्ती से दलजीत सिंह, टुईलाडुंगरी से सतबीर सिंह, जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, टिनप्लेट प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, सीजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महिला विंग से बीबी दलबीर कौर और बीबी रविंद्र कौर सहित तमाम प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार रखे. सभी ने एक सुर में कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, बल्कि हक की लड़ाई के लिए सड़क से लेकर ट्रैक तक उतरना होगा.

Spread the love
CGPC Jamshedpur Jallianwala Bagh Express Rail News SOUTH EASTERN RAILWAY Tatanagar News TATANAGAR RAILWAY
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब
Next Article बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group