Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 1, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. तत्काल रेल टिकट बुकिंग में सेंधमारी और धड़ल्ले से जारी ‘सेंध/चोरी’ पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है. यात्रियों की जेब और हकों पर डाका डालने वाले इस गिरोहबंदी और डिजिटल गड़बड़ियों को लेकर अदालत ने रेल मंत्रालय तथा आईआरसीटीसी (IRCTC) से जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया है.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट निर्देश प्राप्त कर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है.

तत्काल बुकिंग का समय होते ही सिस्टम ठप

याचिकाकर्ता उत्तम कुमार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता शुभम कुमार ने अदालत को बताया कि रोज़ाना सुबह जैसे ही तत्काल बुकिंग की विंडो खुलती है, आम लोगों के लिए आईआरसीटीसी और उससे संबद्ध ‘रेल वन’ जैसी डिजिटल प्रणालियां पूरी तरह सुस्त पड़ जाती हैं. त्योहारों के मौसम में तो लॉगिन करने, प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) प्रक्रिया पूरी होने और बुकिंग सत्र अचानक बंद हो जाने से आम आदमी सिर्फ स्क्रीन देखता रह जाता है.

पैसों की कटौतियां पर टिकट का अता-पता नहीं

याचिका में एक और गंभीर पहलू पर ध्यान दिलाया गया है—बुकिंग के दौरान उपयोगकर्ताओं के बैंक खातों से राशि तो कट जाती है, परंतु टिकट जारी नहीं होता. रिफंड में लगने वाली देरी के कारण यात्री समय रहते दूसरी ट्रेन में विकल्प भी तलाशने से वंचित हो जाता है.

बॉट्स और अवैध सॉफ्टवेयर से ‘तत्काल टिकटों की चोरी’
मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि सामान्य रेलयात्रियों के अधिकारों की खुलेआम चोरी हो रही है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि अनधिकृत सॉफ्टवेयर, स्वचालित स्क्रिप्ट्स (ऑटोमेटेड बॉट्स) और बल्क-बुकिंग टूल्स के जरिए आईआरसीटीसी के सर्वर में सेंध लगाई जा रही है.

इस अवैध तरीके से दलाल और एजेंट आम जनता से पहले सेकंडों के भीतर सभी उपलब्ध सीटें हथिया लेते हैं. इसके अलावा, आरएसी (RAC) और वेटिंग लिस्ट के आवंटन में भी नियमों को ताक पर रखकर काम करने के सवाल उठाए गए हैं.

स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट की पुरजोर मांग

अदालत से गुहार लगाई गई है कि रेलवे के पूरे टिकट आरक्षण तंत्र का किसी स्वतंत्र व सक्षम एजेंसी से डिजिटल एवं तकनीकी ऑडिट कराया जाए. साथ ही, तत्काल कोटा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों को निष्पक्ष अवसर देने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं. मामले की अगली सुनवाई पर अब रेलवे प्रशासन और आईआरसीटीसी के जवाब पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

Spread the love
Delhi High Court Indian Railways IRCTC IRCTC Bot Booking Tatkal Ticket Scam तत्काल टिकट दिल्ली हाईकोर्ट रेल मंत्रालय रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
रेल न्यूज

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group