Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. भारतीय रेलवे की रीढ़ माने जाने वाले सिग्नल और टेलीकॉम (S&T) विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRS&TMU) ने 5 नवंबर 2026 को देशभर में ‘टूल डाउन’ (काम बंद) आंदोलन करने का ऐलान किया है. यदि रेलवे बोर्ड ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर फैसला नहीं लिया, तो देशभर में ट्रेनों के पहिए थम सकते हैं या उनका परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

    क्यों भड़का कर्मचारियों का आक्रोश?

    यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार और महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश के अनुसार, रेल प्रशासन को लगातार पत्र भेजने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला गया है. कर्मचारियों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

    • रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस: 11 फरवरी 2019 को कमेटी का गठन होने के 7 साल बाद भी जोखिम और कठिनाई भत्ता लागू नहीं किया गया.
    • HOER नियमों का उल्लंघन: ‘आवर्स ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड पीरियड ऑफ रेस्ट रूल्स (HOER) 2005’ का पालन नहीं हो रहा है. सिग्नल खराब होते ही कर्मचारियों को लगातार फोन कर परेशान किया जाता है. जरा सी देरी होने पर कर्मचारियों को चार्जशीट या चेतावनी पत्र थमा दिया जाता है.
    • स्प्लिट ड्यूटी रोस्टर पर रोक: कर्मचारियों से 24 घंटे की शिफ्ट में नियमित 8-घंटे की ड्यूटी ली जाए और स्प्लिट ड्यूटी रोस्टर को तुरंत बंद किया जाए.
    • नाइट ड्यूटी फेलियर गैंग का गठन: रात्रि कालीन सिग्नल खराबी से निपटने के लिए अलग से गैंग का गठन किया जाए.
    • पदनाम में बदलाव: ‘टेक्निशियन सिग्नल’ को ‘सिग्नल इंटरलोकिंग मैनेजर’ और ‘टेक्निशियन टेलीकॉम’ को ‘टेलीकम्युनिकेशन मैनेजर’ का नया पदनाम दिया जाए.
    • हाई-स्पीड अलाउंस: लोको पायलटों की तर्ज पर S&T स्टाफ को भी हाई-स्पीड स्टैंडर्ड IV इंटरलोकिंग अलाउंस दिया जाए.

    रेल सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर?

    S&T विभाग रेलवे के सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए जिम्मेदार होता है. ‘टूल डाउन’ आंदोलन के दौरान कर्मचारी अपने तय ब्रेक (लगभग 2 से 3 घंटे) के दौरान काम पूरी तरह ठप रखेंगे.

    यदि इस अवधि में सिग्नलिंग सिस्टम में कोई खराबी आती है, तो उसे ठीक करने वाला कोई नहीं होगा. ऐसी स्थिति में रेलवे को ट्रेनों का संचालन मैनुअल प्रक्रियाओं (मैनुअल सिग्नलिंग) के जरिए करना पड़ेगा. इससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाएगी, रूट प्रभावित होंगे और यात्रियों को भारी देरी व असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

    Alok Chandra Prakash INDIAN RAILWAY NEWS Indian Railways Strike IRSTMU Rail Traffic Impact Railway S&T Staff Railway Signal and Telecommunication Railway unions Tool Down Strike Train Cancellation 5 November
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM
    Next Article World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group