Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम
रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI/PRAYAGRAJ.  उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. अक्सर बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय प्लेटफॉर्म और कोच के बीच के अंतर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

इस समस्या को खत्म करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल के तहत 36 रेलवे स्टेशनों पर हाई-लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया है. सूत्रों के अनुसार इस कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है और दिसंबर 2027 तक सभी योजनाएं पूरी की ली जायेंगी.

क्या है योजना और क्या होगा फायदा?

रेलवे की इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और उनके सफर को आरामदायक बनाना है. सामान्यत: ब्रॉड गेज रेलवे लाइनों पर हाई-लेवल प्लेटफॉर्म की ऊंचाई रेल पटरी की सतह से 760 से 840 मिलीमीटर के बीच रखी जाती है (जबकि कुछ उपनगरीय स्टेशनों पर यह 920 मिमी तक होती है).

प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ने से:

  • ट्रेन की बोगी और प्लेटफॉर्म के बीच का अंतर लगभग खत्म हो जाएगा.
  • ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान फिसलने या गिरने की दुर्घटनाओं में कमी आएगी.
  • बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्री बिना किसी झिझक या शारीरिक कष्ट के आराम से ट्रेन पकड़ सकेंगे.

किन स्टेशनों पर हो रहा है काम?

प्रयागराज मंडल में इस महा-परियोजना के तहत कुल 39 स्टेशनों के 55 प्लेटफॉर्मों को हाई-लेवल में बदलने की मंजूरी दी गई है. इनमें से 36 स्टेशनों के 51 प्लेटफॉर्मों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 23 स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है.

योजना में शामिल प्रमुख स्टेशन:

  • प्रयागराज-मिर्जापुर रूट: पहाड़ा, मेजा रोड, गैपुरा.
  • कानपुर व आसपास के क्षेत्र: शुजातपुर, बम्हरौली, कनवार, मनोहरगंज, रूमा, मलवां, चकेरी, चंदारी, करबिगवां, प्रेमपुर, रसूलाबाद, सिरसौल.
  • इटावा-टुंडला-मैनपुरी सेक्शन: कंचौसी, पाता, भोंगांव, कौरारा, भदान, बलरई, जसवंतनगर, निबकरोरी, मैनपुरी, माखनपुर.
  • अन्य रूट: जलेसर रोड, सासनी, हाथरस जंक्शन, बरहन जंक्शन, मंजूरगढ़ी.

कब तक पूरा होगा निर्माण कार्य?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी स्टेशनों का काम एक साथ पूरा न होकर चरणबद्ध तरीके (Phased Manner) से किया जा रहा है.

  • अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक: पहाड़ा, मेजा रोड, गैपुरा, रूमा, चकेरी और जसवंतनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों का काम पूरा करने का लक्ष्य है.
  • जनवरी से मध्य 2027 तक: बम्हरौली, हाथरस जंक्शन, बरहन जंक्शन, मैथा और कंचौसी समेत बाकी प्लेटफॉर्मों का काम पूरा होगा.
  • अंतिम समयसीमा: पूरी योजना के तहत स्वीकृत सभी 55 प्लेटफॉर्मों के निर्माण का लक्ष्य दिसंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है.

इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश के लाखों दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

Spread the love
Indian Railways News NCR Prayagraj उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल भारतीय रेलवे यूपी रेलवे स्टेशन रेलवे प्लेटफॉर्म निर्माण हाई-लेवल प्लेटफॉर्म
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
Latest Posts

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group