Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार
आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 21, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक AI
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

FARIDABAD. दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर तुगलकाबाद और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बीच ऑनड्यूटी रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है. जंक्शन केबिन के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव में तैनात छह ट्रैकमैन पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में आधा दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है.

लोहे के टुकड़े चोरी करने से रोकने पर हुआ था विवाद

रेलवे पुलिस को दी शिकायत में घायल ट्रैकमैन जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने साथी ट्रैकमैन विश्राम योगी, दीपक कुमार, नीरज कुमार, मनीष कुमार, अमन कुमार और अरविंद कुमार के साथ जंक्शन केबिन के पास अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. उसी दौरान उन्होंने देखा कि तीन युवक रेलवे ट्रैक से लोहे के टुकड़े उठाकर ले जा रहे थे. जब ऑनड्यूटी कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें चोरी करने से रोका, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए.

20-25 लोगों ने हथियारों और पत्थरों से बोला धावा

अगले दिन, 17 सितंबर की सुबह जब सभी ट्रैकमैन रोजाना की तरह ट्रैक पर अपना काम कर रहे थे, तभी वही तीनों युवक 20 से 25 अज्ञात हमलावरों की भीड़ लेकर मौके पर पहुंचे. हमलावरों ने आते ही ऑनड्यूटी रेलकर्मियों पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हिंसक हमले में ट्रैकमैन जितेंद्र मीणा के सिर पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अन्य कर्मचारियों को भी डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा गया.

तीन आरोपी जेल भेजे गए, फरार लोगों की तलाश जारी

जीआरपी थाना पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने नामजद आरोपी धीरज, भोले शंकर और महिला सुनीता देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डीएसपी रेलवे राजेश कुमार चेची ने बताया कि मामले में शामिल 20-25 अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

रेलवे ट्रैक पर बढ़ाई गई सुरक्षा और गश्त

दिनदहाड़े ऑनड्यूटी कर्मचारियों पर हुए इस हमले के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है. रेलकर्मियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रेलवे ट्रैक और संवेदनशील इलाकों में जीआरपी की गश्त तेज कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Spread the love
Faridabad News GRP Faridabad Haryana Crime On Duty Railway Staff Railway Safety Trackmen Attack Tughlakabad Railway Station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!

September 12, 2026
Latest Posts

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group