Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप
रेल न्यूज

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Garhwa/Palamu.  पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबनवा गांव (ग्रासिम इंडस्ट्रीज) के समीप रिवर्सिबल लाइन पर कोयला लोड मालगाड़ी के 11 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. हादसे के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बरकाकाना से भारी मात्रा में कोयला लादकर सोननगर की दिशा में आगे बढ़ रही थी. जैसे ही ट्रेन गढ़वा रोड पार कर सिगसिगी की ओर बढ़ी, तभी सबनवा गांव के पास डिब्बे अनियंत्रित होकर बेपटरी हो गए. दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया.

मुख्य लाइन सुरक्षित, एहतियातन परिचालन पर रोक

डालटनगंज के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अप और डाउन मुख्य लाइनों को सीधा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन डाउन लाइन के बेहद करीब मालगाड़ी के कई डिब्बे खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं. किसी अन्य ट्रेन से टक्कर की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर फिलहाल डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है.

ट्रैक बहाली और जांच में जुटी टीमें

हादसे के तुरंत बाद रेलवे के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियरिंग टीम और राहत वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं. ट्रैक से क्षतिग्रस्त डिब्बों व बिखरे कोयले को हटाकर जल्द से जल्द रेल सेवा बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. इस दुर्घटना से रेलवे को भारी वित्तीय नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं, मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी कैसे हुए, इसकी विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Spread the love
goods train derailed Palamu News गढ़वा रोड स्टेशन पलामू रेल हादसा पूर्व मध्य रेलवे बरकाकाना सोननगर रेलखंड मालगाड़ी बेपटरी
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन
Next Article चक्रधरपुर मंडल : मेंटेनेंस पर करोड़ों खर्च, एक ही दिन में दो हादसे, राहत कार्य भी हुआ गोपनीय !
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
रेल न्यूज

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026
Latest Posts

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group