Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, September 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी
आरपीएफ-जीआरपी

जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 5, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Jalandhar/Chandigarh. पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चंडीगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE – इनचार्ज) मिलिंद कुमार को 66,000 रुपये की अवैध रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

यह कार्रवाई चंडीगढ़ से आयी सीबीआई ने की. टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई आरोपी अधिकारी को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है.

क्या है पूरा मामला, 2% कमीशन का खेल

बठिंडा स्थित मेसर्स जेएमडी ट्रेडर्स की ओर इसे इस मामले में सीबीआई को शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसमें बताया गया था कि एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि हेमंत बंसल ने जुलाई 2024 में उत्तर रेलवे, जालंधर कैंट के ब्रिज वर्कशॉप के शेड की छत की मरम्मत, पेंटिंग और क्षतिग्रस्त स्टील सदस्यों को बदलने का ठेका (टेंडर नंबर OT-10-JRC-2024) हासिल किया था.

कार्य निष्पादन के दौरान जून 2026 में जब ठेकेदार हेमंत बंसल बिलों पर लगाई जा रही पेनल्टी और कटौतियों के सिलसिले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, तब आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की मांग रखी. SSE मिलिंद कुमार ने स्पष्ट कहा कि ठेकेदार द्वारा पूर्व में पास कराए जा चुके सभी रनिंग बिलों और भविष्य में जमा होने वाले बिलों की शुद्ध राशि (GST और अन्य वैधानिक कटौतियों के बाद) पर 2% रिश्वत देनी होगी.

आरोपी ने ठेकेदार को यह चेतावनी भी दी कि यदि 2% का कमीशन नहीं दिया गया, तो आने वाले सभी बिलों में भारी पेनल्टी और मनमानी कटौतियां की जाएंगी. जब ठेकेदार ने तत्काल रिश्वत देने से इनकार कर दिया, तो उनके लगभग ₹10.50 लाख के रनिंग बिल पर करीब ₹3 लाख की पेनल्टी व कटौती कर दी गई. इसके बाद भी ठेकेदार को लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि उन्हें उसी अनुबंध के तहत आगे का काम पूरा कर नए बिल जमा कराने थे.

CBI की गुप्त जांच और रिश्वत की पुष्टि

रिश्वतखोरी से तंग आकर शिकायतकर्ता हेमंत बंसल ने 21 जुलाई 2026 को सीबीआई, एसीबी, चंडीगढ़ के डीआईजी डॉ. नवदीप सिंह बरार के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही सीबीआई के उप-निरीक्षक सचिन सिंह को आरोपों की सत्यता जांचने की जिम्मेदारी दी गई.

सीबीआई अधिकारी ने 21 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को गोपनीय तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान आरोपी मिलिंद कुमार और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया. रिकॉर्डेड बातचीत के विश्लेषण से यह साफ प्रमाणित हो गया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद कुमार ने पिछले पास हो चुके बिलों के एवज में और लंबित बिलों पर अतिरिक्त पेनल्टी न लगाने की एवज में ₹66,000 की रिश्वत तय की थी.

FIR दर्ज और गिरफ्तारी की कार्रवाई

शिकायत और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 3 अगस्त 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्राथमिकी (FIR No. RC0052026A0019) पंजीकृत की. इसके तुरंत बाद, सीबीआई की चंडीगढ़ टीम ने जालंधर कैंट स्थित ब्रिज वर्कशॉप पर छापा मारकर आरोपी इंजीनियर मिलिंद कुमार को ₹66,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

देखे सीबीआई को दी गयी शिकायत की प्रति 

रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Spread the love
Bribery Case CBI ACB Chandigarh CBI Action Corruption in Railways Jalandhar Jalandhar Cantt Railway Station Milind Kumar Northern Railway Senior Section Engineer
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Next Article जब ट्रेन से छूटा जूता तो ‘रेल मदद’ बना सहारा, RPF की तत्परता ने जगायी नई उम्मीद!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group