Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » 17 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर गूंजेगी मजदूरों की आवाज, भारतीय मजदूर संघ का बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान
रेल यूनियन

17 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर गूंजेगी मजदूरों की आवाज, भारतीय मजदूर संघ का बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 29, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

RANCHI.  श्रमिकों के हक और जायज मांगों को लेकर देश का प्रमुख मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है. संघ ने आगामी 17 अगस्त 2026 को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है.

यह ऐतिहासिक फैसला रांची (झारखंड) स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 26 से 28 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक’ में सर्वसम्मति से लिया गया.

इस राष्ट्रीय बैठक की अध्यक्षता बीएमएस के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री एस. मल्लेशम ने की. बैठक में संगठन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय, संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन, पूर्व अध्यक्ष सी. के. साजी नारायणन और हिरण्मय पंड्या सहित देशभर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए.

कर्मचारियों और श्रमिकों की प्रमुख मांगें

भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार से मजदूरों के हित में तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है. संगठन ने सरकार के सामने 11 प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़े: ESIC वेतन सीमा को ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 किया जाए.
  • पेंशन में सम्मानजनक वृद्धि: न्यूनतम EPF पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 प्रति माह की जाए.
  • EPF सीमा में सुधार: EPF वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए.
  • बोनस सीमा में संशोधन: बोनस गणना सीमा ₹7,000 से ₹18,000 और बोनस पात्रता वेतन सीमा ₹21,000 से ₹42,000 की जाए.
  • न्यूनतम वेतन व ग्रेच्युटी: न्यूनतम वेतन ₹30,000 निर्धारित किया जाए तथा ग्रेच्युटी की सीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹40 लाख की जाए.
  • समान काम-समान वेतन: ठेका श्रमिकों के लिए समान काम के लिए समान वेतन सुनिश्चित हो और श्रम संहिताओं (Labour Codes) में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को समाप्त किया जाए.
  • बैंकिंग व स्कीम वर्कर: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन का कार्यदिवस लागू हो और स्कीम वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए.

केंद्र सरकार को चेतावनी

राष्ट्रीय कार्यसमिति ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार ने इन ज्वलंत मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 17 अगस्त का यह विरोध प्रदर्शन भविष्य में एक बड़े और अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप ले सकता है. बीएमएस नेताओं ने देश भर के सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी ताकत से जुट जाएं.

Spread the love
17 अगस्त प्रदर्शन bms EPF पेंशन ESIC वेतन सीमा Ranchi BMS Meeting न्यूनतम वेतन भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रव्यापी आंदोलन श्रम कानून
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
Latest Posts

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group