Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलमंत्री के खुलासा : रेलवे के पास टिकट रद्द होने से होने वाली कमाई का जोन-वार हिसाब नहीं, डिजिटल इंडिया के दौर में यह हाल!
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलमंत्री के खुलासा : रेलवे के पास टिकट रद्द होने से होने वाली कमाई का जोन-वार हिसाब नहीं, डिजिटल इंडिया के दौर में यह हाल!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. देश के करोड़ों रेल यात्रियों की जेब पर हर साल टिकट कैंसिलेशन और वेटिंग टिकटों के नाम पर भारी-भरकम राशि कटती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के पास इस बात का कोई पुख्ता और क्षेत्र-वार (Zone-wise) रिकॉर्ड ही नहीं है कि किस जोन को टिकट रद्द कराने से कितनी मलाई (कमाई) मिल रही है?

जी हां, यह कोई आम दावा नहीं बल्कि खुद देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में लिखित तौर पर स्वीकार किया है. सरकार के इस जवाब ने अब कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर आधुनिक तकनीक और कंप्यूटरीकृत टिकटिंग के इस दौर में भी वित्तीय पारदर्शिता का यह हाल क्यों है?

संसद में क्या बोले रेल मंत्री?

राज्यसभा में एक सांसद द्वारा पिछले कुछ वर्षों में टिकट रद्द करने वाले शुल्कों और बिना रद्द किए गए वेटिंग टिकटों से होने वाली आय का जोन-वार विवरण मांगा गया था. इस सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के पास टिकट रद्द कराने से होने वाली आय का कोई अलग से जोन-वार रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

इस बयान के सामने आते ही सवाल उठने लाजिमी हैं कि जब आईआरसीटीसी (IRCTC) और पीआरएस (PRS) का पूरा सिस्टम ऑनलाइन और सेंट्रलाइज्ड है, तो फिर हर जोन की अलग से कमाई का डेटा क्यों मेंटेन नहीं किया जाता?

जानकारों का मानना है कि पारदर्शी व्यवस्था के दावे करने वाले महकमे में इस तरह के आंकड़ों का न होना प्रशासनिक लापरवाही या व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है.

रेलवे के टिकट रद्द करने और रिफंड के मौजूदा नियमएक तरफ जहां रेलवे के पास कमाई का हिसाब नहीं है, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों पर टिकट कैंसिलेशन के कड़े नियम थोप दिए गए हैं. हाल ही में प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सामान्य ट्रेनों के लिए भी नियमों में बदलाव किए गए हैं.

आइए जानते हैं टिकट रद्द करने पर क्या हैं नियम

  • वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस के नियम: इन आधुनिक ट्रेनों में यदि कोई यात्री अपनी कन्फर्म टिकट को ट्रेन के निर्धारित छूटने के समय से 72 घंटे पहले रद्द करता है, तो किराए का 25 प्रतिशत हिस्सा काट लिया जाता है.
  • यदि टिकट 72 घंटे से लेकर 8 घंटे के बीच रद्द किया जाता है, तो किराए का 50 प्रतिशत हिस्सा काटा जाता है.
  • यदि ट्रेन के तय समय से 8 घंटे के भीतर टिकट रद्द किया जाता है, तो यात्रियों को शून्य रिफंड (कोई पैसा वापस नहीं) मिलता है.

 

  • सामान्य ट्रेनों के नियम: सामान्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के लिए भी नियमों को सख्त किया गया है. ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर रिफंड न मिलने का प्रावधान लाया गया है, जबकि पहले यह समय सीमा 4 घंटे हुआ करती थी.
  • ट्रेन छूटने के 24 से 8 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 50 प्रतिशत की कटौती होती है, और 72 से 24 घंटे पहले रद्द करने पर 25 प्रतिशत किराया काटा जाता है. ट्रेन के तय समय से 72 घंटे से ज्यादा पहले टिकट रद्द करने पर फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज काटकर पूरा पैसा रिफंड मिलता है.

पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि एक तरफ रेलवे यात्रियों द्वारा ऐंसे गए कैंसिलेशन चार्ज और क्लर्केज के जरिए हर साल करोड़ों-अरबों रुपये कमाता है, वहीं दूसरी ओर संसद में यह कह देना कि इसका जोन-वार डेटा नहीं रखा जाता, पारदर्शिता के दावों की पोल खोलता है. यात्रियों का हक और रेलवे की कमाई का हिसाब साफ न होना आने वाले दिनों में राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है.

Spread the love
IRCTC Ticket Cancellation Charges अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे टिकट कैंसिलेशन रेलवे न्‍यूज रेलवे रिफंड नियम वंदे भारत स्लीपर
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे रिश्वतकांड में जांच की आंच CSTE बीके पटेल तक पहुंची, गिरफ्तारी भी संभव! 
Next Article रेलवे को तीन साल से नहीं मिला ‘योग्य’ चेयरमैन!, सतीश कुमार को फिर एक्सटेंशन, जानें कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्ति के मायने
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group