Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Agra Cantt स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF अधिकारी-जवानों ने डिप्टी एसएस को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल…

यह अनुशासित बल है गुंडाराज !

उभरते सवाल

  • क्या एक अनुशासित बल से स्टेशन जैसे सावर्जनिक स्थल पर ऐसी बर्बरता की उम्मीद की जा सकती है !
  • क्या महज कहासुनी या कथित अपशब्दों पर काबू खोकर ऑन-ड्यूटी रेल अधिकारी की हुई पिटाई !

Agra Cantt. उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय भारी अफरातफरी मच गई, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने स्टेशन पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (DY SS) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ सरेआम मारपीट की. चश्मदीदों के मुताबिक, जवान उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट ले गए.

इस दौरान वर्दीधारी आरपीएफ अधिकारी व जवानों के साथ अन्य लोग भी हमलावर की भूमिका में नजर आये जो आरपीएफ की ओर से DY SS को स्टेशन पर घसीटते ले जा रहे थे. इस अप्रत्याशित घटना के चलते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच भगदड़ और हंगामे की स्थिति बन गई. मामले का सच अभी सामने आना बाकी है लेकिन आम यात्रियों ने घटना पर चिंता जतायी और कहा कि वर्दी में RPF का ऐसा असंवेदनशील चरित्र स्वीकार्य नहीं किया जा सकता.

महिला यात्री की मदद करने पर भड़का विवाद

घटना की शुरुआत हीराकुंड एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने के दौरान हुई. लुधियाना से यात्रा कर रही एक महिला यात्री, रंजीता राव, स्टेशन पर पेठा खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थीं. पेठा विक्रेता से खुले पैसे मिलने में हुई देरी के कारण ट्रेन चलने लगी. घबराई हुई महिला ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद DY SS से ट्रेन रुकवाने की गुहार लगाई. महिला यात्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिप्टी SS नरेंद्र सिंह चाहर ने तुरंत वॉकी-टॉकी पर गार्ड को सूचना देकर ट्रेन को रुकवा दिया.

गलतफहमी से हुआ विवाद, दिखी आरपीएफ की बर्बरता (देखे वायरल वीडियो) 1 2 3 4 5

इसी बीच मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन रुकने को चेन पुलिंग (ACP) का मामला समझ लिया. DY SS ने जब स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया और बताया कि ट्रेन उन्होंने ही रुकवाई है, तो बात सुलझने के बजाय और बढ़ गई. बकझक से शुरू हुआ विवाद अपशब्द तक पहुंचा. आरोप है कि इसके बाद आरपीएफ के अधिकारी व जवान तैश में आ गये और डिप्टी एसएस की पिटाई शुरू कर दी.

उन्हें स्टेशन पर ही सरेआम पीटा गया और अपमानजनक तरीके से घसीटते हुए आरपीएफ पाेस्ट ले जाया गया. हालांकि दूसरे सहयोगी और टिकट निरीक्षकों ने आरपीएफ की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया. आरोप है कि RPF बल के जवान बेकाबू थे और किसी की सुनने को तैयार नहीं थे. कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

रेल यातायात प्रभावित, जांच शुरू

इस हंगामे के कारण हीराकुंड एक्सप्रेस काफी देर तक आगरा कैंट स्टेशन पर ही खड़ी रही और यात्री सहमे रहे. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. वर्तमान में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. हालांकि स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा में जुटे RPF जवानों के इस असंवेदनशील रवैया से कई सवाल एक साथ उठ खड़े हुए है?

SER : अवैध वेंडिंग की जांच को गोपनीय बताने वाले RPF को CIC का झटका- 4 हफ्ते में देनी होगी ‘स्टेटस रिपोर्ट’

आरपीएफ (RPF) की संवेदनशीलता और बेलगाम चरित्र 

आगरा कैंट स्टेशन पर हुई घटना एक अनुशासित बल के चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है. एक असहाय महिला यात्री की मदद के लिए डिप्टी एसएस द्वारा ट्रेन रुकवाना आरपीएफ को नागवार गुजरा. महज कहासुनी या कथित अपशब्दों पर काबू खोकर, सुरक्षा बल के जवानों ने ऑन-ड्यूटी रेल अधिकारी को सरेआम बेरहमी से घसीटकर पीटा.

यात्रियों ने जतायी चिंता : DG_RPF को ऐसे मामलों में यह सुनिश्चित कराना चाहि कि जो बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, उसका सावर्जनिक स्थल पर ऐसा हिंसक और असंवेदनशील रूप क्या कानून-व्यवस्था की धज्जियां नहीं उड़ाता है! आम यात्री इस घटना से चिंतित नजर आये.

यह घटना दर्शाती है कि बल के भीतर ‘अहंकार’ और ‘आपे से बाहर होने का चरित्र’ किस कदर बेलगाम हो चुका है. एक अनुशासित सुरक्षा एजेंसी से स्टेशन जैसे सावर्जनिक स्थल पर ऐसी बर्बरता की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती. मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि रेल प्रशासन और यात्रियों का भरोसा बहाल हो सके.

यह भी पढ़ें : 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...