Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » 9 साल बाद टूटेगा इंजीनियरों का ‘वनवास’! मांग दिवस के दबाव में रेलवे ने खोला 6565 टेक्निशियन और SSE भर्ती का पिटारा
न्यूज हंट

9 साल बाद टूटेगा इंजीनियरों का ‘वनवास’! मांग दिवस के दबाव में रेलवे ने खोला 6565 टेक्निशियन और SSE भर्ती का पिटारा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना 

NDLS. भारतीय रेलवे के इतिहास में साल 2017 से रेल इंजीनियरों के साथ हो रहे ‘अन्याय’ और ‘अत्याचार’ के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) के आह्वान पर 24 जून को मनाए गए ऐतिहासिक ‘मांग दिवस’ (Demand Day) के देशव्यापी आक्रोश ने रंग दिखाया है. कर्मचारियों की एकजुटता और यूनियन के दबाव के आगे रेल प्रशासन को झुकना ही पड़ा.

रेलवे बोर्ड ने न सिर्फ सिगनल टेक्निशियन के 6565 पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है, बल्कि पिछले 9 सालों से बंद पड़ी SSE (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) की सीधी बहाली को भी दोबारा शुरू करने की हरी झंडी दे दी है. इस ऐतिहासिक फैसले से वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे रेल कर्मचारियों और नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं में भारी उत्साह है.

यह कदम इंजीनियरों के ‘वनवास’ को खत्म करने के दिशा में उठाया पहला कदम 

इसे भारतीय रेलवे के इतिहास में साल 2017 से इंजीनियरों के ‘वनवास’ को खत्म करने के दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकॉम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) के बैनर तले 24 जून को आयोजित ‘मांग दिवस’ को कर्मचारियों का भारी समर्थन मिला. इस बीच रेलवे बोर्ड ने टेक्निशियन 111 और ग्रेड-1 के 6500 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है, जिसके लिए आवेदन 30 जून से शुरू हो रहा. इसके साथ ही, लंबे समय से लंबित SSE की सीधी बहाली पर भी बड़ा फैसला आ गया है.

Railway S&T Staff Observe ‘Demand Day’, Board Calls for Talks

रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं और वर्षों से हक की लड़ाई लड़ रहे रेल कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है. रेलवे ने सिगनल टेक्निशियन ग्रेड 1 के 323 और टेक्निशियन 3 के 6242 रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है.

24 जून को मनाया गया था ‘मांग दिवस’

गौरतलब है कि दिनांक 24 जून, 2026 को पूरे भारतीय रेलवे के सिगनल एवं टेलीकॉम कर्मचारियों ने इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकॉम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) के आह्वान पर मांग दिवस (Demand Day) के रूप में मनाया था. इसके बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यूनियन से बात की और सिगनल टेक्निशियन ग्रेड 1 और टेक्निशियन 111 के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी. IRSTMU का दावा है कि दिनांक 17 मई, 2026 को रेल मंत्री को 24 जून, 2026 को मांग दिवस के रूप में मनाने के लिए पत्र लिखने के बाद ही 23.05.2026 को टेक्निशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है.

SSE की होगी सीधी भर्ती, 2017 में चेयरमैन अश्विन लोहानी के ‘तुगलकी’ फैसला से बंद थे रास्ते ! 

ऐसा बताया जाता है कि SSE (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) के पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को साल 2017 में इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा बेहतर पदोन्नति चैनल और कोटा बढ़ाने की मांग से नाराज होकर तत्कालीन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विन लोहानी ने बंद कर दिया था. इस कालखंड को रेलवे के इतिहास में इंजीनियरों के बड़े वनवास के रूप में देखा जाता है.

रेलवे के इंजीनियरों ने न केवल भारतीय रेलवे बल्कि पूरे देश को ‘विकसित भारत’ बनाने में जो भूमिका निभाई है, उसकी तुलना किसी भी बलिदान से नहीं की जा सकती. पर इसके बावजूद भारतीय रेलवे के इंजीनियरों के साथ कभी न्याय नहीं किया गया.

आलोक चंद्र प्रकाश,  महासचिव, IRSTMU

Spread the love
IRSTMU Demand Day Railway Board Notification Railway Jobs 2026 Railway Technician Recruitment SSE Direct Recruitment अश्विन लोहानी आलोक चंद्र प्रकाश रेलवे भर्ती 2026 सिग्नल एंड टेलीकॉम कर्मचारी
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleVARANASI : AILRSA का हल्ला बोल, मांगों को लेकर किया गेट जाम और प्रदर्शन
Next Article दुःखद समाचार : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group