- RPF में चार IG CUM PCSC के तबादले, संतोष चंद्रन भेजे गये साउथ वेर्स्टन रेलवे
- सौरव त्रिवेदी को मिल चुका है पुलिस मेडल, रेलवे अवार्ड, ज़ोनल शील्ड व DG सम्मान
KOLKATA. आरपीएफ में जोनल स्तर पर हुए बदलाव में चार आईजी सह PCSC को इधर से उधर किया गया है. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के आईजी सह प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार मिश्रा का तबादला कोलकाता में ही मेट्रो रेल में कर दिया गया है. उन्हें प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर मेट्रो रेलवे के आईजी सह PCSC भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के वरिष्ठ अधिकारी सौरभ त्रिवेदी को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त नियुक्त किया गया है. सौरभ त्रिवेदी WR में भी सेवाएं दे चुके हैं.
नये बदलावों में साउथ वेर्स्टन रेलवे के आईजी आरएसपी सिंह को ICF भेजा गया है. वह उसी पद पर योगदार देंगे. उनके स्थान पर ICF से संतोष एन चंद्रन को साउथ वेर्स्टन रेलवे का नया RPF आईजी सह PCSC बनाया गया है. तबादलों के आदेश रेलवे बोर्ड से जारी किये गये.
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले सौरभ त्रिवेदी को WR को मुख्य सुरक्षा आयुक्त रहने के दौरान इंडियन पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था. सौरभ त्रिवेदी को प्रशासनिक दक्षता का धनी बताया जाता है जो टीम वर्क व बेहतर पुलिसिंग में विश्वास रखते हैं. वेर्स्टन रेलवे में रेलवे संपत्ति चोरियों के जुड़े कई आपराधिक गिरोहों का सफाया इनके नेतृत्व में किया गया था. इसके अलावा उग्रवादी समूहों, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और रेलवे में संगठित अपराधों से निपटने में सौरभ त्रिवेदी की नेतृत्व क्षमता का लोहा विभाग मानता है.
2008 में IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले त्रिवेदी को तिनसुकिया डिवीजन ने 2015 में तैनाती के दौरान ज़ोनल सिक्योरिटी शील्ड और बेहतरीन सेवाओं के लिए रेल मंत्रालय ने नेशनल रेलवे अवार्ड से सम्मानित किया गया था. ईस्टर्न रेलवे में डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर रहने के दौरान त्रिवेदी ने RSMS को सफलतापूर्वक लागू कर यात्रि शिकायतों के निवारण में उपलब्धि हासिल की. इसके लिए DG/RPF ने 2017 में उन्हें DG का इंसिग्निया (सम्मान चिह्न) दिया था.
सितंबर 2018 में DIG के पद पर प्रमोशन के बाद श्री त्रिवेदी वेस्टर्न रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर बने. WR के बाद उन्हें PCSC बनाकर मेट्रो रेल भेजा गया. सुरक्षा बल में रहने के दौरान त्रिवेदी ने फोर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने, नई टेक्नोलॉजी लाने और इस्तेमाल करने, यात्रियों से जुड़े अपराधों, समय की पाबंदी और सोशल मीडिया से जुड़ी पहलों में अपनी सक्रियता साबित की.
उनके प्रभार संभालने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल उनके सामने रेलवे परिसरों की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आरपीएफ की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना तथा अपराध नियंत्रण जैसी अहम जिम्मेदारियां के अलावा सुरक्षा बल में गहरे तक पैठ जमा चुके भ्रष्टाचार से निपटना बड़ी चुनौती होगी. सौरभ त्रिवेदी की नियुक्ति पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026



















































































