RANCHI. बानो रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा नेता सुजान मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बानो रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया गया.
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बानो रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और आम यात्रियों को लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है.
ज्ञापन में जनहित को देखते हुए तीन प्रमुख ट्रेनों का बानो स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुजान मुंडा के अलावा बालमुकुंद सिंह, रामचंद्र बड़ाइक एवं परमानंद सिंह शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा बानो और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी. स्थानीय लोगों ने भी इस मांग को जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद जताई है.
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026




















































































