Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » खड़गपुर यार्ड में हादसा : तीन सिग्नल पार कर वायल टैंकर बेपटरी, मची अफरा-तफरी
रेल न्यूज

खड़गपुर यार्ड में हादसा : तीन सिग्नल पार कर वायल टैंकर बेपटरी, मची अफरा-तफरी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 14, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KHARAGPUR.  पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में बुधवार की दोपहर तेल से भरे टैंकरों वाली एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि यह घटना मुख्य लाइन पर प्रवेश करने से ठीक पहले हुई, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया और यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.

रेलवे सूत्रों के अनुसार, संबंधित मालगाड़ी यार्ड से मुख्य लाइन की ओर बढ़ रही थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गाड़ी ने लगातार तीन सिग्नल पार किए और मुख्य ट्रैक पर चढ़ने से कुछ क्षण पहले ही उसके कुछ वैगन अचानक पटरी से उतर गए. चूंकि टैंकरों में तेल लदा हुआ था, इसलिए स्थिति को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

घटना की खबर मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी तथा राहत दल मौके पर पहुंच गए. प्रभावित हिस्से को घेरकर जांच शुरू की गई और पटरी से उतरे वैगनों को हटाने तथा रेल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य तत्काल आरंभ कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि घटना यार्ड क्षेत्र में होने के कारण मुख्य रेल लाइन पूरी तरह सुरक्षित रही. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी यात्री या मालगाड़ी के परिचालन पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा.

रेलवे सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं. तकनीकी खराबी, सिग्नलिंग प्रणाली या प्वाइंट्स में किसी संभावित गड़बड़ी की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

तेल लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ जाने और मुख्य लाइन सुरक्षित रहने से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

Spread the love
ACCIDENT chaos ensues Derails HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Kharagpur Yard Oil Tanker Oil Tanker Derails Kharagpur Yard Overshooting railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Three Signals इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleBhiwani में प्लेटफॉर्म पर ही भिड़े ट्रेन मैनेजर और TTE, चले लात-घूसे, यात्री बने तमाशबीन
Next Article ECR : Vande Bharat Train में सीट के लिए सौंदेबाजी कर रहा TTE सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर एक्शन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
रेल न्यूज

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026
रेल न्यूज

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group