Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Lucknow चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन करने वाली विधायक पल्लवी पर रेलवे ने लिया एक्शन, 350 समर्थकों पर भी FIR

  • जीसी रेगुलेशन की मांग को लेकर ट्रेन के इंजन पर चढ़कर विधायक ने की नारेबाजी  

Lucknow. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर प्रदर्शन करने के आरोप में रेलवे ने उत्तर प्रदेश के सिराथू से अपना दल (कामेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के खिलाफ एक्शन लिया है. विधायक समेत उनके 350 अज्ञात समर्थकों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है.

विधायक डॉ. पल्लवी पटेल

शुक्रवार को डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026’ को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारी प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चले गये. यहां प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच खड़ी निरीक्षण यान पर विधायक स्वयं चढ़कर नारेबाजी करने लगी.

आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस बल ने विधायक और उनके समर्थकों को बड़ी मशक्कत के बाद स्टेशन परिसर से बाहर किया. बाद में सीसीटीवी
फुटेज के आधार पर आरपीएफ ने विधायक पल्लवी पटेल और समर्थकों पर रेलवे एक्ट की धारा 147, 145 और 156 के तहत मामला दर्ज किया है. विधायक पल्लवी पटेल के प्रदर्शन को शिक्षा नीति के खिलाफ बड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है. विधायक ने अपने प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया X पर जारी किया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...