Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Rail HuntRail Hunt
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » West Central Railway : रेलवे की चांदी का सिक्का निकला खोटा, रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान में भी हो गया घोटाला!
मीडिया

West Central Railway : रेलवे की चांदी का सिक्का निकला खोटा, रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान में भी हो गया घोटाला!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 16, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर के बाद कर्मचारियों को दिया गया चांदी का सिक्का तांबे का निकला
  • जांच के बाद FIR दर्ज, इंदौर की कंपनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, विजिलेंस कर रही जांच 

BHOPAL. रेलवे में सालों की सेवा के बाद रिटायर कर्मचारियों के आखों की चमक तब फीकी पड़ गयी जब उन्हें पता चला कि उन्हें सम्मान में दिया गया चांदी का सिक्का चांदी नहीं बल्कि तांबे का बना है. चांदी की बाजार में बढ़ती कीमतों ने रेलकर्मियों में तोहफे को लेकर खुशी भर दी थी. लेकिन जांच में नया तथ्य सामने आने के बाद न सिर्फ रेलवे की साख पर सवाल उठे है वरन सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान भी अब नया घोटाला बनकर सामने आया है.

सेवानिवृत्ति के बाद रेलकर्मियों ने सम्मान में मिला चांदी का सिक्का घरों में सजा रखा है. हालांकि चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच जिज्ञासु कुछ कर्मचारियों ने सिक्कों की जांच करवाई तो पता चला कि सिक्कों में चांदी की मात्रा 0.23 प्रतिशत तक है. शेष हिस्सा तांबे व अन्य मिश्रित धातुओं का बना है. इस तथ्य को सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपने सम्मान से जोड़कर देख रहे. आरोप लगने लगे है कि सिक्कों की खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है जिसकी जांच की जानी चाहिए.

हालांकि मामला सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है. अब इस मामले में अधिकारियों से लेकर सप्लायर की गर्दन फंसनी तय है. यह मामला सामने आने के बाद देश भर इसकी जांच की मांग उठने लगी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि इस तरह का गोलमाल दूसरे जोन में भी हो सकता है.

जबलपुर की एक बेवसाइट ने इस मामले में पूरी रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए बताया है कि पहले यह सिक्के केंद्र सरकार की टकसाल में तैयार किए जाते थे, लेकिन बाद में प्राइवेटाइजेशन के दौर में इसे जगह-जगह प्राइवेट एजेंसी को इसका ठेका दे दिया गया. इसका परिणाम यह सामने आया है. जहां सिक्का में  99 प्रतिशत चांदी होनी चाहिए थी वहां 99 प्रतिशत तांबा पाया जा रहा.

WCR के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे में अधिकारी या कर्मचारी के रिटायर पर विभाग की ओर से गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का दिया जाता है. सिक्कों को खुली निविदा के जरिए स्टोर विभाग खरीदता है. पिछले दिनों सतर्कता टीम को सिक्कों में गड़बड़ी की सूचना मिली. इसके बाद कुछ सिक्कों को सीज कर जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट का इंतजार है. यह आपूर्ति इंदौर की कंपनी ने की थी उसे ब्लैकलिस्टेड कर भोपाल के एक थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है.

Spread the love
HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board Railway Fake Silver Coin RAILWAY NEWS west central railway इंडियन रेलवे न्यूज पश्चिम मध्य रेलवे भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group