Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » रेलवे अस्पताल विजिट पर NCRES ने उठाये सवाल, UMRKS के संयुक्त महामंत्री ने किया पलटवार…
रेल यूनियन

रेलवे अस्पताल विजिट पर NCRES ने उठाये सवाल, UMRKS के संयुक्त महामंत्री ने किया पलटवार…

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 11, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PRAYAGRAJ. नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (NCRES) ने UMRKS नेताओं के केन्द्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में 22 नवंबर 2025 को किये गये औचक दौरे पर सवाल उठाया है. उत्तर मध्य रेलवे के चिकित्सा निदेशक को इस मामले में यूनियन की ओर से पत्र भी भेजा गया है जिसमें UMRKS को गैर मान्यता प्राप्त संगघट करार देते हुए अस्पताल विजिट पर कई सवाल उठाये गये है. यही नहीं यूनियन के शाखा सचिव ने इस मामले में DA&R के तहत कार्यवाही की मांग भी मांग की.

उधर दूसरी ओर UMRKS के संयुक्त महामंत्री बंशी बदन झा ने बयान जारी कर NCRES पर पलटवार करते हुए यूनियन की गतिविधियों पर सवाल उठाया है. संयुक्त महामंत्री बंशी बदन झा ने जारी बयान में कहा कि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के केन्द्रीय चिकित्सालय में जाकर बीमार रेलकर्मियों से मिलने से NCRES की बेचैनी बढ़ गयी है. इसके बाद संघ के खिलाफ प्रबंधन को अनावश्यक रूप से पत्र भेजा गया है. संघ बिना मान्यता के और बिना सुविधाओं के भी रेल कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करता रहेगा.

यह भी पढ़ें : PRAYAGRAJ : सेंट्रल हास्पीटल में UMRKS के निरीक्षण से MD नाराज, मरीजों के बेडशीट गंदे तो कंबल फटे मिले

दरअसल, 22 नवंबर को UMRKS के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में जाकर मरीजों से उनकी परेशानियों की जानकारी ली थी. हालांकि इस निरीक्षण पर चिकित्सा निदेशक (MD) ने भी नाराजगी जतायी थी और कहा था कि ऐसा कोई भी निरीक्षण पूर्व सूचना देकर ही किया जाना चाहिए था.  UMRKS के नेताओं ने आउटडोर एवं इनडोर के मरीजों से मिले फिडबैक के आधार पर चिकित्सा निदेशक को पत्र लिखकर जरूरी उपाय करने की मांग की थी. इधर इस अस्पताल निरीक्षण को NCRES ने UMRKS का अनाधिकृत कार्य करार दिया है.

आरोप लगाया गया है कि रेलवे चिकित्सालय में रेलकर्मी, परिवारजन और सेवानिवृत्त कर्मचारी आशा, विश्वास और सुरक्षा की भावना लेकर आते हैं, ऐसे में बाहरी लोगो के साथ गैर मान्यता प्राप्त संगठन UMRKS का बिना अनुमति चिकित्सालय में जाना न केवल अस्पताल प्रशासन एवं स्टाफ के मनोबल को आहत करता है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के मन में अनावश्यक भय, भ्रम और अविश्वास भी पैदा करता है. इसके लिए निरीक्षण में शामिल रेल कर्मियों की पहचान कराकर DA&R के तहत उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्यून की हैसियत नहीं रखने वाले को बना दिया पदाधिकारी : बंशी बदन झा 

NCRES की चिकित्सा निदेशक से की गयी शिकायत को UMRKS के संयुक्त महामंत्री बंशी बदन झा ने बयान जारी कर निराशाजनक बताया है. जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि NCRES के पास कार्यकर्ताओं की कमी है इसलिए RP SINGH ने अपने बेटे को पदाधिकारी बना रखा है जो रेलवे मे कार्यरत कर्मचारी नहीं है और रेल मे प्यून की भी हैसियत नहीं रखता है.

बंशी बदन झा, संयुक्त महामंत्री, UMRKS

उन्होंने आरोप लगाया कि UMRKS के प्रतिनिधि केन्द्रीय चिकित्सालय में जा कर बीमार रेल कर्मचारियों का हालचाल जान रहे हैं दूसरी ओर NCRES के लोगों को अश्लील गाने पर नृत्य करने से फुर्सत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकोमोटिव में बिना टूल्स किट के प्रावधान के ही इन लोगों ने ही लोको पायलट के लाइन बॉक्स बंद कराया. इनके महामंत्री कहते हैं कि OPS लागू नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर आंदोलनों करेगे और जब इनकी बैठकों में  स्पेशल CL लेकर लोग अश्लील गानों पर नृत्य करते हैं. हालांकि अब तक इस मामले में NCRES के किसी पदाधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है.

Spread the love
INDIAN RAIL NCRES raised questions about UMRKS's visit to the Prayagraj Railway Hospital railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY umrks इंडियन रेलवे न्यूज केन्द्रीय चिकित्सालय नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (NCRES) प्रयागराज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group