Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : गोमो में लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में आकर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की गयी जान

Oplus_16908288

Dhanbad. गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से आरपीएफ पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीपति बास्की (40) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे रेल डिविजन में हड़कंप फैल गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल स्कॉट ड्यूटी के लिए हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे ब्रिज से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आए थे, उसी समय प्लेटफॉर्म संख्या 3 से लुधियाना एक्सप्रेस खुल रही थी. उन्हें लगा कि यही हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस है. ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ा और वे ट्रेन के नीचे चले गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

यात्रियों ने आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह लोहे की पट्टी और टाइल्स उखड़ी हुई थीं, जिससे फिसलने की संभावना और बढ़ गई थी. जबकि हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी थी.

सूचना मिलते ही आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ इंस्पेक्टर और रेल थानेदार घटनास्थल पहुंचे. ट्रेन रोककर शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...