Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Dumka train derailment : दुमका में रामपुरहाट पैसेंजर की दो बोगियां पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

DUMKA. दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर को ट्रेन नंबर 36081 रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर पैसेंजर ट्रेन की 2 बेपटरी हो गयी. ट्रेन के बेपटरी होते ही लगे झटके से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रेन रामपुरहाट से जसीडीह जा रही थी. क्रॉसिंग के पास ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई. हादसे में ओएचई का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के पीछे प्रथम दृष्टया तकनीकी खामी, सिग्नल और प्वाइंट फेल्योर को कारण बताया जा रहा है. हालांकि रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. बताया जाता है स्टेशन के निकट होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी, जिसके कारण किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई. फिलहाल किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें : ECR DNR DIV : 31 करोड़ की निविदा में RDSO एप्रुव कंपनी का टर्मिनेशन बनेगा गले की फांस, अब जांच के घेरे में कमेटी!

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने तुरंत वरीय रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद राहत और मरम्मत कार्य के लिए रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर रवाना हो गई. इस दुर्घटना के कारण दुमका रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है. रेलवे अधिकारी पटरी दुरुस्त और ओएचई लाइन को ठीक कर ने में जुटे हैं. प्रारंभिक जांच में ट्रैक में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि विस्तृत कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...