Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

GONDA RPF की कस्टडी में आरोपी की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे, सब इंस्पेक्टर समेत तीन जवानों पर हत्या की प्राथमिकी

GONDA. रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में मोतीगंज के किनकी निवासी संजय कुमार सोनकर की मौत का मामला उलझता जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है. भारी विरोध और आक्रोश के बीच संजय सोनकर का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया था. मृतक के भाई राजू सोनकर ने बुधवार शाम नगर कोतवाली में आरपीएफ के तीन उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, आरक्षी करण सिंह यादव व अमित कुमार यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद कमांडेंट ने तीनों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है.

यह भी पढ़ें : मुंबई से फरार बांग्लादेशी कुर्ला एक्सप्रेस से दुर्ग में पकड़ाया, कोलकाता होते हुए भागने की थी तैयारी

संजय कुमार सोनकर की मौत के बाद गांव में तनाव है और छह थानों की पुलिस को वहां कैप कराया गया है. संजय कुमार सोनकर का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया है. महिला थाना प्रभारी अनीता यादव की अगुवाई में पुलिस बल गांव में तैनात है. अब इस मामले में संजय के परिजनों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है.

बताया जाता है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के किनकी गांव के रहने वाले संजय कुमार सोनकर को चोरी के आरोप में मंगलवार की सुबह आरपीएफ के लोग ले आये थे. घर वालों का आरोप है कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, आरक्षी करण सिंह यादव व अमित कुमार यादव उसे पकड़ कर ले गये. यहां उसकी पिटाई की गयी जिससे संजय की मौत हो गई. इसके बाद ये लोग उसे ईश्वर शरण चिकित्सालय लाकर छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें :  JODHPUR : रेलवे बुकिंग की डूप्लीकेट चाबी बनाकर उड़ाये 3 लाख, चीफ बुकिंग और रिजर्वेशन सुपरवाइजर सस्पेंड

संजय की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस मामले में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक‌ अनिरुद्ध राय ने मीडिया को बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, करण सिंह यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव को उच्च अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है. सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि मृतक का उसके स्वजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है. पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बिसरा सुरक्षित किया गया है.

यह भी पढ़ें : VARANASI : पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मिली 8वीं वंदे भारत, चार नई ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...