Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » North Central Railway : झांसी से रेलवे कलेक्शन के 70 लाख लेकर फरार मामा-भांजे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आरपीएफ-जीआरपी

North Central Railway : झांसी से रेलवे कलेक्शन के 70 लाख लेकर फरार मामा-भांजे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

jhansi. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी में 70 लाख रुपये के  रेलवे कैश उड़ाने वाले मामा-भांजा को पुलिस ने तथाकथित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. यह रेलवे टिकट कलेक्शन का पैसा था जो भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने के नाम पर ले जाया जा रहा था. घटना 13 अक्टूबर की है. कुल राशि 69 लाख 78 हजार 642 रुपए थे.

नवाबाद थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले रेलवे कलेक्शन के 69.78 लाख रुपए लेकर भागे मामा-भांजे की रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा.  आरोपित भांजे के पैर में गोली लगी है. मामा ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया. गबन की पूरी रकम, एक कार, तमंचा और कारतूस बरामद कर लेने की बात पुलिस ने बतायाी है. घायल भांजे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया.

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीएमएस इन्फो लिमिटेड कम्पनी में प्रेमनगर के नगरा कसाई बाबा निवासी अंशुल साहू कलेक्शन एजेंट था. वो उत्तर मध्य रेलवे के टिकट कलेक्शन का पैसा स्टेशन रोड पर भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने का काम करता था. 13 अक्टूबर को वह झांसी रेल कार्यालय पहुंचा. यहां से अंशुल 69 लाख 78 हजार 642 रुपए लेकर बैंक में जमा करने निकल गया. मगर वह रकम को जमा करने बैंक नहीं गया, बल्कि पूरा पैसा लेकर भाग गया. तब कम्पनी के मैनेजर गौतम गर्ग ने नवाबाद थाने में अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

13 दिन बाद रविवार की सुबह 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंशुल साहू समेत दो लोग भगवंतपुरा के पास कार लेकर कहीं जाने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार लोगों को रोका. उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की तब जबाबी कार्रवाई में अंशुल साहू को गोली लगी. जबकि मामा जीवन साहू ने समर्पण कर दिया.

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपित अंशुल पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था. इस वजह से वह परेशान रहता था. अंशुल ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर रकम जमा करने जाता था. यह देखकर मन में लालच आ गया और पैसा हड़पने के लिए उसने पूरी साजिश रच डाली. योजनाबद्ध तरीके से पहले उसने अपने परिवार से संबंध तोड़कर गजट निकलवाया. इसके बाद मामा के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. दोनों ने रुपए छिपाकर रखे थे. काफी दिन बीत जाने के बाद माहौल शांत होता देख रुपयों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कार से छतरपुर जा रहे थे. तभी मुखबिर की सूचना पर दोनों मुठभेड़ में पकड़े गए.

Spread the love
Agent absconding with Rs 70 lakh railway collection from North Central Railway INDIAN RAIL Jhansi arrested railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleROURKELA RPF को चोरों की फिर चुनौती, अब इंजन की बैटरी का तार काटा, ट्रेन मूवमेंट प्रभावित
Next Article Korba : गेवरा खदान में मालगाड़ी की टक्कर से लोडर पलटा, ऑपरेटर की दबकर मौत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group