Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SONPUR : घूस नहीं देने पर चार माह से रोक रखी थी फाइल, 15 हजार लेते पकड़ाये सिग्नल के ओएस, निलंबित

PATNA. सोनपुर डीआरएम कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय कुमार को रेलवे विजिलेंस की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मीडिया के सामने इसकी पुष्टि की है. बताया जाता है कि मंडल के एक कर्मचारी से उसके त्यागपत्र आवेदन पर कार्यवाही करने के लिए 30,000/- रुपए की मांग की जा रही है. यह मामला विजिलेंस तक पहुंचा था इसके बाद मंगलवार को इस मामले में एक्शन लिया गया.

सिग्नल एंड दूरसंचार विभाग में दुबहा में पदस्थापित सिग्नल सहायक अमर कुमार को दूसरी जगह नौकरी मिल गई थी. वह रेलवे की नौकरी छोड़कर नई नौकरी ज्वाइन करना चाहते थे. लेकिन ओएस उनके आवेदन को बिना घूस लिये अग्रसरित नहीं कर रहे थे. इस तरह फाइल को चार माह से रोककर रखा गया था. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने टीम गठित कर सिग्नल एंड दूरसंचार विभाग के कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पर एक्शन लिया.

पहले कार्यालय अधीक्षक से संपर्क कर कर्मचारी ने रिश्वत के एवज में पहली किस्त देने की बात कही. इस तरह कार्मिक के कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय कुमार को रेलवे विजिलेंस टीम ने 15,000 रुपये लेते पकड़ा. उसने 30 हजार की मांग की थी. रेलवे विजिलेंस की ओर से घूसखोरी के मामले में अपने तरह की यह पहली कार्यवाही मानी जा रही है. विजिलेंस के एक्शन पर कार्यालय अधीक्षक काे निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा मामले में विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गयी है.

#Corruption #railway #officer #Arrest #Vigilance #sonpur #devesion #indianrailways #news
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...