Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

NFR RPF IG ने जवानों की सुनी परेशानी, कटिहार स्टेशन पर सुरक्षा का लिया जायजा, जाने क्या मिली खामियां…

KATIHAR. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेल सुरक्षा बल महानिरीक्षक (IG CUM PCSC) परमशिव कुमार ने शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कटिहार स्टेशन पर लगे लगेज स्कैनर, रेल सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ पोस्ट, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

निरीक्षण से पहले आईजी परमशिव कुमार ने रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आरपीएफ सुरक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया. जहां उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

आईजी परमशिव कुमार ने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, प्लेटफार्म पर गश्त व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को नियमित ट्रेन पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

आईजी परमशिव कुमार ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के नेतृत्व में टीम के कार्यों को प्रशंसनीय बताया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए.

निरीक्षण के दौरान कटिहार रेलमंडल के आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस अपने आरपीएफ के टीम के साथ मौजूद थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...