PRAYAGRAJ. रेलवे के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं पोस्ट करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है. यह पहल प्रयागराज डिवीजन की ओर से की गयी है. इसमें रेलवे ने कई ऐसे Social media हेंडल्स की पहचान की है जो लगातार रेलवे के खिलाफ भ्रामक सूचनाएं पोस्ट कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जरूरी कार्रवाई के बाद रेलवे इन Social media हेंडल्स पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करेगी.
NCR के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शनिवार काे मीडिया से बातचीत में कहा कि इस त्योहार के सीजन में कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुरानी या भ्रामक वीडियो वायरल कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाया जा रहा है. अब तक 20 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे मॉनिटरिंग कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. रेलवे ने सभी सोशल मीडिया यूजर से अपील की है कि बिना तथ्यों की जांच किए स्टेशनों पर भीड़भाड़ एवं अन्य वीडियो को साझा करने से बचें. रेलवे का यात्रियों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक रेलवे नोटिफिकेशन और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब @RailMinIndia पर ही भरोसा करें.
उन्होंने साफ कहा कि रेल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने जा रही है. ऐसे में उन लोगों को यह अंतिम चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे है. रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने जा रही है. इस त्योहार के सीजन में कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुरानी या भ्रामक वीडियो वायरल कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाया जा रहा है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































