Indian Railway Bonus. भारतीय रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों (Railway Employees) को इस साल भी 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस देने का ऐलान किया है. बोनस के मद में रेलवे कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 17,951 रुपये क्रेडिट (Credit) होने जा रहे हैं. इसका फायदा लगभग 10.91 लाख रेल कर्मियों को होगा.
केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुए बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस के तौर पर 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई. इस बैठक में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के लिए 2192 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है.

रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है. इस साल भी लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है.
पीएलबी का भुगतान में हर पात्र रेलवे कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये ही होगी. उपरोक्त राशि का भुगतान विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को किया जाएगा.
रेलवे ग्रुप C और ग्रुप D स्तर के कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस का भुगतान करता है. यूनियनों की मांगाें के विपरीत इस बार भी 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा कर दी गयी है. बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के खातों में जाएगी और इसका भुगतान जल्द शुरू किया जाएगा.
- रेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले - July 14, 2026
- आगरा कैंट कांड : दोषियों को सजा दो, या मेरी जान ले लो, पत्नी की चेतावनी – बहन पटरी पर उतरी - July 14, 2026
- आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई के सच पर बैठी हाई-लेवल कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद! - July 14, 2026




















































































