Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : चक्रधरपुर रेलमंडल के नये एसीएम होंगे एकेसिंह, खड़गपुर भेजे गये बबन कुमार, धर्मवीर गये रांची
    बोर्ड/जोन

    SER : चक्रधरपुर रेलमंडल के नये एसीएम होंगे एकेसिंह, खड़गपुर भेजे गये बबन कुमार, धर्मवीर गये रांची

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 9, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एसीएम रांची अंजनी कुमार राय का कोलकाता मुख्यालय में एसीएम रिर्जवेशन के पद पर हुआ तबादला 
    • लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ पोस्टिंग आदेश, अब एओएम के पोस्टिंग आर्डर के जारी होने का इंतजार

    KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में पदोन्नति के बाद इंतजार कर रहे कॉमर्शियल के पदाधिकारियों ACM का पोस्टिंग ऑर्डर मंगलवार 9 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही निर्धारित कार्यकाल पूरा करने वाले कुछ एसीएम को भी इधर से उधर किया गया है. इसमें खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह को चक्रधरपुर रेलमंडल (Chakradharpur Railway Division) का नया एसीएम बनाया गया है. जबकि यहां से बबन कुमार को हटाकर खड़गपुर भेजा गया है. बबन कुमार पहले भी खड़गपुर में एसीएम रह चुके हैं जबकि चक्रधरपुर से एके सिंह का पुराना नाता रहा है.

    उधर दूसरी ओर नये पदाेन्नति में एसीएम (ACM) बने चार पदाधिकारियों में तीन की पोस्टिंग का आदेश भी आज जारी किया गया. जबकि पदोन्नति पाने वालों में एक जगन्नाथ हेंब्रम की पोस्टिंग पहले ही खड़गपुर में की जा चुकी है. एसीएम-एओएम-एपीओ के चयन की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद कई दिनों से पोस्टिंग आदेश लंबित था जिसका इंतजार पदोन्नति पाने वाले कर रहे थे. हालांकि अभी एओएम का पोस्टिंग आदेश जारी नहीं किया गया है.

    70% कोटे के अंतर्गत (ग्रेड-‘बी’) के पैनल के अनुसार पदोन्नति और पदस्थापन की सूची में पूर्व के अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग की कवायद के कारण नये पोस्टिंग आदेश में विलंब हुआ. इस तबादले और पोस्टिंग में सबसे हॉट सीट चक्रधरपुर डिवीजन में एसीएम-एओएम की थी. यहां फिलहाल दो एसीएम हैं. सीकेपी के लिए तीन से अधिक लोगों ने च्वाइस दिया था. इसमें खड़गपुर, रांची और आद्रा के एसीएम शामिल थे. इसमें सीनियरिटी के अनुसार खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह (एके सिंह) का नाम सबसे ऊपर चल रहा था. अनुमान के अनुसार बबन कुमार को यहां से हटाकर एसीएम के रूप में एके सिंह को भेजा गया है.

    देखे किसको कहां भेजा गया 

    • धर्मवीर कुमार आद्रा एफएम से रांची एसीएम 
    • तपन कुमार मंडल सीसीआई सीकेपी से आद्रा एफएम (पदोन्नति )
    • पवन कुमार चौरसिया एसीएम रिर्जवेशन से एसीएम लॉ
    • अंजनी कुमार राय एसीएम रांची से एसीएम रिर्जवेशन
    • अभिजीत विश्वास सीसीआई आद्रा से एसीएम रांची (पदोन्नति )
    • अनुराध त्रिपाठी एसीएम रिफंड से इए पीसीसीएम
    • आकाश मुर्खी सीआई सीनी एसीएम रिफंड (पदोन्नति )
    • आशुतोष कुमार सिंह एके सिंह एसीएम खड़गपुर से एसीएम चक्रधरपुर
    • बबन कुमार एसीएम चक्रधरपुर से एसीएम खड़गपुर

    सीकेपी में तीन रेलकर्मियों के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद एसीएम का चयन अहम 

    कॉमर्शियल विभाग में एसीएम जमीनी स्तर पर सीनियर डीसीएम की आंख-कान होते है. बीते सप्ताह ही रेलमंडल में भ्रष्टाचार के मामले में तीन रेलकमियों को जेल जाना पड़ा है. जबकि भ्रष्टाचार से जुड़े अनियमितता के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इससे सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है. हालांकि ऐसी अनियमितताओं के लिए जमीनी तौर पर एसीएम और सीसीआई की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि स्टेशन और विभागीय स्तर पर सभी तरह की मॉनिटरिंग का बड़ा दायित्व इन लोगों पर ही होता है. यही कारण है कि चक्रधरपुर में एसीएम की पोस्टिंग पर सबकी नजरें टिकी हुई थी. यह माना जा रहा है कि प्रशासनिक रूप से दक्ष और कार्यप्रणाली में सजग रहने वाले एकेसिंह के लिए इस बार सीकेपी में कई चुनौतियां मुंह बायें खड़ी है. इनमें बड़ा विवाद टाटानगर पार्किंग का है.

    Baban Kumar sent to Kharagpur Dharamveer sent to Ranchi SER: AK Singh will be the new ACM of Chakradharpur Railway Division
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : कभी भी गिर सकता हैं रेलवे क्वार्टर, सड़कें बेहाल, हाल जानने पहुंचे ओबीसी संघ के नेता
    Next Article चक्रधरपुर में साइबर ठगों सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बनाया शिकार, उड़ा लिये 50 हजार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group