Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » AMBALA : सीनियर DCM की पिटाई और तबादले पर उठे सवाल, यूनियन पड़ी भारी, रेल प्रशासन लाचार !
    बोर्ड/जोन

    AMBALA : सीनियर DCM की पिटाई और तबादले पर उठे सवाल, यूनियन पड़ी भारी, रेल प्रशासन लाचार !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • यूनियन का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा लिये जा रहे है मनमाने फैसले
    • अफसरों का तर्क – यूनियन दबाव बनाकर चाहती है मनपसंद पोस्टिंग

    AMBALA. देश के विभिन्न जोन और डिवीजन में रेल प्रशासन और यूनियन के बीच सौहाद्र की जगह आपसी वैमनस्य बढ़ रहा है. आलम कई जगह अधिकारियों और यूनियन नेताओं में हाथापाई के रूप में सामने आया है. अंबाला में तो रेलवे यूनियन और सीनियर डीसीएम के बीच चल रहा टकराव खींचतान के बाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि सीनियर डीपीओ के चेंबर में ही सीनियर डीसीएम निशांत नारायण  की पिटाई कर दी गयी. हालांकि केस में दिलचस्प मोड़ तब आया जब सीनियर डीसीएम का ही तबादला भी कर दिया गया.

    हालांकि रेल प्रशासन इसके पीछे प्रशासनिक कारण बता रहा है लेकिन यूनियन से विवाद के बीच तबादले ने पूरे मामले में नया रंग दे दिया है. अधिकारी संवर्ग इसे हतोत्साहन की कार्रवाई के रूप में देख रहा. उधर झड़प के बाद सीनियर डीसीएम की ओर से दिल्ली के पहाड़गंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अब पूरी कहानी सीनियर डीपीओ और आरपीएफ के बयान से सामने आयेगी क्योंकि पुलिस के दोनों का बयान अहम होगा.

    यह भी पढ़ें : KANPUR : SSE/JE के समर्थन में आया UMRKS, भ्रष्ट नेताओं का बहिष्कार व कड़ी कार्रवाई का आह्वान

    उधर, रेल प्रशासन ने सीनियर डीसीएम से मारपीट करने के आरोपों दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है. मामला रेलवे डिवीजन से लेकर जोन और बोर्ड तक सुर्खियों में है. एक ओर विभागीय जांच तो दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई चल रही है. जानकारों की माने तो पूरा विवाद दिल्ली मंडल में कामर्शियल इंस्पेक्टर के तबादले के बाद शुरू हुआ. सीनियर डीसीएम निशांत नारायण ने सीआई का तबादला किया था. इससे पूर्व भी उनका यूनियन से टकराव जगजाहिर था.

    बताया जाता है कि 14 अगस्त को सीनियर डीपीओ ने सीनियर डीसीएम व यूनियन के पदाधिकारियों को समझौता करने को बुलाया था. इसमें विवाद और मारपीट शुरू हो गई. सीनियर डीसीएम ने 18 अगस्त को एफआइआर दर्ज करवाई, जिसके मुताबिक उन्होंने कहा कि सीनियर डीपीओ ने अपने चेंबर में उन्हें बुलाया था. वहां यूनियन के कुछ पदाधिकारी भी थे. सीनियर डीसीएम का कहना था कि दबाव में यूनियन काम करवाना चाह रही थी. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और गहमागमी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंचा.

    सीनियर डीपीओ का बयान बना सीनियर डीसीएम के तबादले का कारण  

    यह मामला उत्तर रेलवे के मुख्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है. मुख्यालय के अधिकारियों ने भी इस मामले में संबंधित लोगों से जबाव-तलब किया है. सीनियर डीसीएम ने भी अपना पक्ष रखा है लेकिन चूंकि घटना सीनियर डीपीओ के चेंबर में घटी, इसलिए उनका बयान अहम रहा. बताया जाता है कि सीनियर डीपीओ से घटनाक्रम की जानकारी ली गयी और कुछ समय बाद ही सीनियर डीसीएम का तबादला हो गया. उधर यूनियन नेताओं का कहना है कि लंबे समय से पोस्टिंग और तबादलों को लेकर तनातनी बनी हुई थी. यूनियन का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा मनमाने फैसले लिए जा रहे थे. वहीं अफसरों का कहना है कि यूनियन दबाव बनाकर अपनी मनपसंद पोस्टिंग कराना चाहती है.

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा. 

    Ambala Division AMBALA: After beating of senior DCM Northern Railway questions raised on transfer railway administration helpless! उत्तर रेलवे
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKANPUR : SSE/JE के समर्थन में आया UMRKS, भ्रष्ट नेताओं का बहिष्कार व कड़ी कार्रवाई का आह्वान
    Next Article North Eastern Railway : हाथियों की जान बचाने वाले लोको पायलट विजय सिंह को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026
    रेल न्यूज

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    Latest Posts

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group