Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बिना किराया बढ़ाये रेलवे ऐसे बढ़ायेगा राजस्व

  • सभी मंडलों से ‘मिशन मोड’ में एक-एक ईंच भूमि का इस्तेमाल कर विज्ञापन से राजस्व जुटाने को कहा गया

नई दिल्ली. रेलवे यात्री किराया से इतर दूसरे स्रोतों से आय बढ़ाने पर जोर दे रहा है. रेलवे बोर्ड ने अपने सभी मंडलों से ‘मिशन मोड’ के साथ काम करते हुये विज्ञापन के जरिये रेलवे की एक-एक ईंच भूमि से राजस्व जुटाने को कहा है. भारतीय रेलवे की गैर-किराया स्रोतों से अगले 10 साल में 39,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. लेकिन इस योजना का परिणाम उम्मीद के विपरीत ठंडा रहा है. कमाई के संदर्भ में 2016-17 में रेलवे ने जहां इन उपायों से 10,338 करोड़ रुपये की आय सृजित की वहीं 2017-18 में 14,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले उसे 8,600 करोड़ रुपये प्राप्त हुये. वित्त वर्ष 2018-19 में अप्रैल तक इस मद से राजस्व महज 32.65 करोड़ रुपये ही मिला है, जबकि लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये का रखा गया है.

‘‘…रेलवे मंडलों को गैर-किराया स्रोतों से आय सृजित करने को लेकर ‘मिशन मोड’ में आगे बढ़ना चाहिये.’’

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी से 12 जुलाई को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आप किराया से इत्तर अन्य स्रोतों से राजस्व सृजित करने की जरूरत से अवगत होंगे. अन्य उपायों के अलावा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा में सुधार के लिये जगह का उपयोग कर अतिरिक्त राजस्व सृजित करने का त्वरित परिणाम निकल सकता है.’’ उन्होंने लिखा है कि मंडलों को अपने क्षेत्र में सृजित होने वाले अतिरिक्त राजस्व सृजन को लेकर ‘वास्तविक आकलन’ करना चाहिए और इस बारे में उन्हें मासिक रिपोर्ट भेजनी चाहिये.

लोहानी ने अपने पत्र में प्रत्येक जोन से विज्ञापन के जरिये आय सृजित करने को लेकर रेलवे की एक-एक ईंच संपत्ति का उपयोग करने को कहा है. इसमें प्लेटफार्म, बेंच, शौचालय की दीवार, पुल, बिस्तरों के पैकेट आदि शामिल हैं. उन्होंने लिखा है, ‘‘…रेलवे मंडलों को गैर-किराया स्रोतों से आय सृजित करने को लेकर ‘मिशन मोड’ में आगे बढ़ना चाहिये.’’

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...