Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » GONDIA RPF को मिली बड़ी कामयाबी, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से ₹27.50 लाख का सोना बरामद
आरपीएफ-जीआरपी

GONDIA RPF को मिली बड़ी कामयाबी, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से ₹27.50 लाख का सोना बरामद

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 19, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

GONDIA. गोंदिया रेल सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रेलवे स्टेशन पर सोना चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 275.930 ग्राम सोना बरामद किया गया. बरामद सोना की कीमत लगभग ₹27,50,000/- है. आरपीएफ ने यह कार्रवाई नागपुर कंट्रोल से मिली सूचना पर की. गोंदिया RPF को सूचना मिली कि अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) से एक सोना चोरी का आरोपी जा रहा है. गोंदिया RPF की टीम के साथ सीआईबी अज्ञैर टास्क टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच संख्या बी-7 में जांच की. इसके बाद संदिग्ध से पूछताछ हुई.

पूछताछ में यात्री अतुल जाधव (24 वर्ष) ने बताया कि वह हावड़ा से नागपुर तक सफर कर रहा है और नैहाटी (हावड़ा) में सोने की कारीगरी का काम करता है. जब अधिकारियों ने उसके पास रखे पीले रंग की धातु के बारे में सवाल किए तो उसने स्वीकार किया कि उसके पास सोना जैसा दिखने वाला धातु है. RPF ने धातु की जांच ज्वेलर्स से करायी तो पुष्टि हुई कि यह असली सोना है, जिसका वजन 275.930 ग्राम और कीमत ₹27.50 लाख है. इसके बाद आरोपी को बरामद सोने के साथ हिरासत में लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी और बरामद सोने की सूचना नैहटी थाना (जिला चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल) को दी गई. आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ आगे की कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. इस पूरे मामले में रेल सुरक्षा बल की सतर्कता और तत्परता से चोरी का बड़ा मामला उजागर हो गया. अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच भी यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई.

Spread the love
gold worth ₹ 27.50 lakh recovered from Howrah-Ahmedabad Express GONDIA RPF got a big success
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleDURG : रेलवे स्टेशन से चोरी 18 माह का बालक 22 दिन बाद तमिलनाडु से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next Article DANAPUR : बक्सर के यात्री से विभूति एक्सप्रेस में ₹1.50 लाख की छिनतई…, RPF-GRP की भूमिका पर सवाल !
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group