Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

TATANAGAR : रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी में स्व. बीडी मंडल स्मृति रक्तदान शिविर 15 अगस्त को

  • आठवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर की तैयारियों तेज, घर-घर जनसंपर्क 

JAMSHEDPUR. स्व. बीडी मंडल की सातवीं पुण्यतिथि पर टाटानगर के बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त 2024 को आयोजित किया जायेगा. लगातार आठवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

शिविर आयोजन कमेटी के संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जल्दी आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर रक्तदान करने के लिए लोगों से आग्रह किया जाएगा. श्री कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को रक्तदान शिविर का प्रारंभ 9:30 बजे सुबह से होगा जो संध्या 4:30बजे तक जारी रहेगा.  रेलवे सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोसाइटी के सभी लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इसे सफल बनाएं.

अरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी की पूरी टीम तत्परता से लगी हुई है. उन्होंने बड़ौदा घाट के सभी निवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. शिविर सुबह 9:30 बजे से जो संध्या 4:30बजे तक चलेगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...